Connect with us

छत्तीसगढ़

अनियमित वित्तीय कंपनियों के फरार डायरेक्टरों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिये गए निर्देश

Published

on


बिलासपुर। रेंज स्तरीय पुलिस अधीक्षकों की बैठक दिनांक 18.04.2023 को रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में बद्री नारायण मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा आहूत की गई । बैठक के दौरान चिटफण्ड से संबंधित आवेदन पत्रों के निराकरण, चिन्हित अपराध, न्यायालयीन प्रकरणों में समय पर जवाबदावा प्रस्तुत करने, शिकायतों के निराकरण, लंबित अपराध, लंबित मर्ग,  गंभीर आपराधिक प्रकरणों, महिला-बच्चों से संबंधित अपराध, दोषमुक्ति प्रकरणों के साथ-साथ अन्य आवश्यक मुद्दों पर चर्चा की गई ।
    
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक मीणा द्वारा अनियमित कंपनियों के फरार डायरेक्टरों की गिरफ्तारी, कंपनियों की संपत्ति के चिन्हांकन एवं कुर्की कार्यवाही तथा कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों के शीघ्र निराकरण के भी निर्देश दिये गये । चिन्हित अपराध योजना के अंतर्गत चिन्हांकित किये गये अपराधों में हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए इन प्रकरणों में पर्यवेक्षण घटना दिनांक से ही वरिष्ठ अधिकारी स्तर पर किये जाने कहा गया। अनसुलझे प्रकरणों के निकाल हेतु विशेष टीम गठित कर विवेचना कराने निर्देशित किया गया। 

जिलों में जुआ-सट्टा, नशीले पदार्थो का अवैध व्यापार करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही में गति लाने तथा आई.पी.एल. सट्टे के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । लंबित अपराध, गंभीर मामलों के साथ-साथ महिलाओं-बच्चों पर घटित होने वाले अपराधों तथा आपरेशन मुस्कान अंतर्गत की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई तथा लंबित अपराधों के शीघ्र निकाल हेतु निर्देशित किया गया। 

महिला एवं बच्चों से संबंधित प्रकरणों में शतप्रतिशत राहत राशि प्रदाय करने हेतु पीड़ित क्षतिपूर्ति प्रकरण तैयार करने निर्देशित किया गया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर ब्लेक स्पॉट के चिन्हाकन, यातायात जागरूता कार्यक्रम चलाने दिये गये। 
    
पुलिस महानिरीक्षक मीणा द्वारा बैठक के दौरान दोषमुक्ति प्रकरणों पर भी चर्चा कर पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने के पूर्व इसकी समीक्षा संबंधित थाने के पर्यवेक्षणकर्ता अधिकारी के माध्यम से आवश्यक रूप से कराया जावे ताकि न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान अभियोजन पक्ष की कमी लाभ आरोपी पक्ष को न मिले व विवेचना के स्तर में सुधार लाया जा सके। जिला पुलिस कार्यालय के शिकायत शाखा को मजबूत बनाने व शिकायत जॉच की गुणवत्ता बढ़ाने निर्देश दिये गये। 
    माननीय उच्च न्यायालय/सर्वोच्च न्यायालय में समय पर जवाबदावा प्रस्तुत करने हेतु प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।
  
 पुलिस महानिरीक्षक मीणा द्वारा थानों में महिला सेल, महिला डेस्क की सक्रियता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा अभिव्यक्ति एप से अधिकाधिक महिलाओं, बालिकाओं को जोड़ने हेतु पुलिस अधीक्षकों को रूचि लेकर कार्य करने कहा गया । 
    
यह भी पढ़ें   बृहस्पति बाजार सीसीटीवी कैमरों से हुआ लैस, बाजार में खरीददारी के लिए आये ग्राहकों की बाइक होती थी चोरी

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर के 3 खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ के सीनियर प्लेट कंबाइंड टीम में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सड़क पर घूमते दिखे मवेशी तो जनपद CEO और नगर पालिका CMO होंगे जिम्मेदार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी, रायपुर में तालाब बनी सड़कें…
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending