Connect with us

कैरियर

बेरोजगारी भत्ते के लिए पहले दिन 160 ने किया आवेदन

Published

on

रायगढ़। बेरोजगारी भत्ते के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 अप्रैल से शुरू हो गयी। आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। इसके लिए शासन द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। पहले दिन 160 लोगों ने ऑनलाइन फॉर्म भरा। बेरोजगारी भत्ते का पोर्टल https://berojgaribhatta.cg.nic.in समस्त दिनों के लिए 24 घंटे खुला रहेगा, आवेदक इस पोर्टल पर अपनी सुविधा अनुसार कभी भी आवेदन कर सकते हैं। शासन ने प्रदेश के समस्त आवेदकों को यह भी सूचित किया है कि बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन करने की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है और ना ही पोर्टल के खुलने या बंद होने का समय तय किया गया है। अप्रैल माह में किसी भी तारीख को आवेदन भरने पर भी पूरे अप्रैल माह का भत्ता आवेदकों को मिलेगा।

आवेदन के बाद सभी आवेदकों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में 3-5 पंचायतों तथा नगरीय क्षेत्रों में 3-4 वार्डो के समूह के क्लस्टर बनाये जायेंगे। दस्तावेजों का सत्यापन इन क्लस्टरों में किया जायेगा, जिससे किसी भी आवेदक को सत्यापन के लिये अपने घर से दूर न जाना पड़े। सत्यापन के लिए तारीख, समय और स्थान की सूचना मोबाइल में मैसेज के द्वारा आवेदक को मिलेगी।

यह भी पढ़ें   CG Job Updates : 8वीं से 12वीं पास युवाओं के लिए इन पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

2 वर्ष पुराना पंजीयन जरूरी, आवेदन सिर्फ  ऑनलाइन

रोजगार अधिकारी आर.जे.राम ने जानकारी देते हुए बताया कि बेरोजगारी भत्ते की पात्रता उन्हीं को है जिनका पंजीयन कम से कम 2 वर्ष पुराना है। नया पंजीयन कराने वालों को बेरोजगारी भत्ते की पात्रता नही है। उन्होंने कहा कि आवेदन करने के लिये रोजगार कार्यालय आने की आवश्यकता नही है। क्योंकि आवेदन के लिए शासन ने एक अलग पोर्टल बनाया है, जिसके माध्यम से सिर्फ ऑनलाइन आवेदन लिए जायेंगे। ऐसे में पोर्टल पर घर बैठे आवेदन भरा जा सकता है। च्वॉइस सेंटर्स के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
आवेदन के दौरान इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

आवेदन का फार्म भरने के पूर्व आवेदक एक वर्ष के भीतर का आय प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, कक्षा दसवीं की मार्कशीट या प्रमाण पत्र जिसमें जन्मतिथि लिखी हो, कक्षा 12 वीं की मार्क शीट या प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं रोजगार पंजीयन कार्ड तैयार रखें, क्योंकि यह दस्तावेज आवेदन फार्म में अपलोड करने होंगे।
बैंक खाते में आएगी राशि, आवेदक भरें सही जानकारी

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल हुए दीक्षांत समारोह में शामिल, संबोधित करते हुए बोले पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय राज्य का सबसे पुराना तथा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है...

आवेदन पत्र में आवेदक के बैंक खाते की जानकारी ली जा रही है, जिसका सत्यापन बैंक मैनेजर से कराने के बाद बेरोजग़ारी भत्ते की राशि आवेदक के बैंक खाते में प्रतिमाह सीधे भेजी जायेगी। आवेदक ध्यान रखकर अपने बैंक खाते की सही जानकारी भरें, जिससे उन्हें बेरोजगारी भत्ता मिलने में कोई कठिनाई न हो। आवेदक को अपने ही बैंक खाते की जानकारी भरनी है, किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते की नहीं, अन्यथा बैंक मैनेजर सत्यापन के समय बैंक खाते को गलत बतायेगा और बेरोजगारी भत्ते की राशि उस खाते में अंतरित नही होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कैरियर

बिकनी पहनकर स्कूल पहुंची छात्रा, टीचर ने किया ऐसा काम …

Published

on

स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है. स्कूलों में कपडों को लेकर कई बार विवाद होते रहते हैं. हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्रा बिकनी पहनकर अपने स्कूल पहुंची है. वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

क्लास में घुसते ही बिकनी गर्ल पर पड़ी टीचर की नजर तो हुआ हंगामा 

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. यह वीडियो कुल एक मिनट 30 सेकंड की है. इस वीडियो में किसी फॉरेन कंट्री के स्कूल कही क्लास है. क्लास में बिकनी पहनें छात्रा फ्रंट रो में बैठी नजर आ रही है. वीडियो में लेडी टीचर छात्रा को बिकनी पहनने के लिए टोकती है.

यह भी पढ़ें   कोरिया : कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों हेतु आवश्यक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को सौंपे दायित्व’

क्या आपकी मां ऐसे कपड़ों में बाहर जाती हैं?

Viral Video में टीचर छात्रा से पूछती है क्या आपकी मां भी ऐसे कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलती हैं?, यह स्कूल आने के लिए उचित ड्रेस नहीं है’. इस पर छात्रा उनका विरोध करते हुए कहती हैं कि, ‘मैं अपना बैग और किताबें लेकर यहां पढ़ने आई हूं, मैं पढ़ने के लिए ही फ्रंट सीट पर बैठी हूं, अपनी मर्जी से यह ड्रेस पहनकर आई हूं’.

नेटिजन्स को पसंद आ रहा वीडियो 

इंटरनेट पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है. कुछ घंटों के भीतर ही 3500 से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो को 4400 से अधिक लोग देख चुके हैं. करीब 700 लोगों ने इस पर कमेंट किया है. वहीं, 600 से अधिक लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं की हड़ताल खत्म

आसपास बैठे छात्रों का था यह रिएक्शन

वीडियो पर लोग कमेंट में अपनी राय दे रहे हैं. किसी ने छात्रा को गलत ठहराया तो कोई टीचर का पक्ष ले रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि क्लास में अन्य छात्र-छात्राएं भी बैठे हैं. कुछ लोग चुपचाप बैठे हैं तो एक छात्रा टीचर से अपनी पढ़ाई का नुकसान होने की बात कहता सुना जा सकता है.

Continue Reading

कैरियर

Jobs 2023 : भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद में निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता

Published

on

ICFRE Jobs : अगर आप सरकारी नौकरी (Government Job Alert 2023) करने के इच्छुक है और अच्छी सैलरी पाना चाहते है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है, भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद ने (ICFRE Recruitment 2023) लोअर डिवीज़न क्लर्क पदों पर सरकारी भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद (ICFRE Vacancy 2023) की आधिकारिक वेबसाइट www.icfre.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इन पदों पर भर्ती के आवेदन की तारीख 04 सितम्बर से शुरू होकर अंतिम तारीख 29 सितम्बर 2023 तक है।

भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों पर रिक्तियां जारी की गई है। भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें   14 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

पदों की संख्या – 07 पद

पदों का नाम – लोअर डिवीज़न क्लर्क

योग्यता – इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12th, या इसके सामान उपाधि होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

आयु सीमा – उम्मीदवार की आयु 18-27 वर्ष तक होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया – लिखित परीक्षा, में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा।

एप्लीकेशन फीस Fee Details

Fees: 500/-

जॉब में ऐसे करें अप्लाई
> सबसे पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें एवं सभी जानकारियां ध्यान से पढ़ें।
>आवेदन संबंधित सभी दस्तावेज तैयार कर लें।
> नीचे दिए गए ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
> सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें एवं मांगे गए डॉक्यूमेंट जैसे की फोटो/ सर्टिफिकेट इत्यादि अपलोड करें।
> यदि आवेदन फीस एप्लीकेबल हो तो ऑनलाइन फीस भरें एवं प्रिंट आउट ले लें।

Continue Reading

कैरियर

CGPSC ने जारी किया परिणाम, रायगढ़ की सारिका मित्तल बनी टॉपर

Published

on

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने बुधवार रात राज्य सेवा (PCS) परीक्षा-2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। रायगढ़ की रहने वाली सारिका मित्तल ने टॉप किया है। वहीं शुभम देव दूसरे और श्रेयांश पतेरिया ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। खास बात यह है कि टॉप-10 में 6 बेटियां शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा-2022 में रायगढ़ की रहने वाली सारिका मित्तल ने टॉप किया है।

इनके अलावा DSP पद के लिए महिला उम्मीदवार सुमन जायसवाल ने टॉप किया है। CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in और यहां नीचे भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें   नीति आयोग द्वारा सतत् विकास लक्ष्य संबंधित मूल्यांकन में छत्तीसगढ़ को ’परफार्मर’ राज्य की श्रेणी प्राप्त, विकास के कई क्षेत्रों में बेहतर उपलब्धियाँ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending