Connect with us

छत्तीसगढ़

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी बैठक बिलासपुर में संपन्न, वरिष्ठ नेताओं समेत कार्यकर्त्ता हुए शामिल

Published

on


बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी बैठक बिलासपुर में संपन्न हुआ। बता दें कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक से पूर्व दिनांक 27 मई को जिला भाजपा कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुआ जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक की उपस्थिति में संपन्न हुआ जहां पर कौशिक ने पदाधिकारियों को आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन किया इस दौरान उन्होंने प्रदेश के भ्रष्ट भूपेश बघेल सरकार को उखाड़ फेंकने का भी आह्वान किया।

तत्पश्चात आज जिला भाजपा कार्यालय में सुबह 9:00 बजे से प्रदेशभर के अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य जिला अध्यक्ष महामंत्री एवं प्रदेश पदाधिकारियों का पंजीयन किया गया , सबसे पहले भारत माता के छायाचित्र बाबा साहब अंबेडकर, संत रविदास एवं संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी के चित्र पर एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसके बाद उपस्थित समस्त नेता गणों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम का श्रवण किया गया।

“मन की बात” कार्यक्रम के समापन के बाद बैठक का प्रथम सत्र आरम्भ हुआ जिसमें अध्यक्षीय भाषण अनसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय (पूर्व विधायक आरंग) के द्वारा किया गया जहां प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय जी ने भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों , संगठन विस्तार , केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियां एवं अन्य नीति योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश में जब से नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है तब से देश में चहुमुखी विकास हुआ है , करोना काल में जहां पूरा विश्व महामारी से जूझ रहा था वहीं पर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश की जनता के स्वास्थ्य की चिंता की ओर पूरे देश के नागरिकों को निशुल्क वैक्सीनेशन कराया। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी बैठक को पूर्व मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में 15 वर्षों तक भाजपा का सरकार था इस दौरान हमारी सरकार गांव, गरीब, किसान की चिंता करती थी किंतु वर्तमान कांग्रेस पार्टी की सरकार घोटाला करने के लिए योजना बनाती है गौठान के नाम पर करोड़ों रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिए ,गरीबों को निशुल्क चावल देने के नाम पर केंद्र से आ रहे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के चांवल में कटौती कर प्रदेश में चांवल घोटाला कर नया इतिहास इस भूपेश बघेल ने लिख दिया है।

यह भी पढ़ें   उदयपुर हत्या कांड : सुकमा में भी यूथ हिंदू संगठन ने पुतला जला किया विरोध

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी , पूर्व सांसद एवं अजा. मोर्चा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला देवी पाटले , पूर्व सांसद गोविंदराम मिरी , पूर्व राज्यसभा सांसद भूषण लाल जांगड़े , अजा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व विधायक रामजी भारती , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने भी संबोधित किया तथा बैठक के अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहां की कांग्रेस पार्टी के सरकार गरीबों के हक पर डाका डालने के लिए सत्ता में आई है, मोहले ने आगे कहा कि केंद्र सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है जबकि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों पर लगातार अत्याचार करते आ रही है, जबसे प्रदेश में कांग्रेस सरकार आया है प्रदेश अजा वर्ग के साथ अपराध लगातार बढ़ गया है उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी जी की सरकार आने के बाद संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी को सही सम्मान मिला है। प्रदेश कार्यकारिणी की बिलासपुर में आयोजित बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव लाया गया जिसे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विनोद खांडेकर ने रखा तथा प्रदेश मंत्री संतोष मार्कंडेय एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने समर्थन किया। राजनीतिक प्रस्ताव में बिलासपुर जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ने भी इस प्रस्ताव में 1 पॉइंट और जोड़ने का आग्रह किया, कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे ने किया , तथा कार्यक्रम का समापन एवं आभार व्यक्त प्रदेश महामंत्री वेद राम जांगड़े ने किया।

यह भी पढ़ें   गौरेला पेंड्रा मरवाही : छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों के समस्त प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन होगा सत्यापन

इस अवसर पर बैठक में सतनामी समाज के जगतगुरु आसन दास , बेलतरा विधायक रजनीश सिंह , भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत , पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडे , अजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा महेश्वर, मानिक सोनवानी, दिलीप सारथी, अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले, हरीनाथ खूंटे, आशीष डोंगरे, खेमराज भाखरे, दयालुराम गाड़ा, उमेश जीभेकर, अहिल डहरिया, अजा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी राजेश ढोंसले, बलिराम सांडे, अस्वन बारले, अजा मोर्चा बिलासपुर जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ऋषि केसरी सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य तथा जिला अध्यक्ष वह महामंत्री गण उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: कॉलेजों में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया 2023-24: महत्वपूर्ण निर्देश

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फोटो को इंस्टाग्राम में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending