Connect with us

Uncategorized

महिला डेयर डेविल्स की टीम पहुंची छत्तीसगढ़, CRPF के 84वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

Published

on

राजनांदगांव। दिल्ली से निकली 75 सीआरपीएफ की महिला राइडर्स का काफिला राजनांदगांव से गुजरा। सीआरपीएफ महिला राइडर्स का यह दस्ता नई दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर का सफर तय करेंगी। महिला सशक्तिकरण और सीआरपीएफ की 84 वां स्थापना दिवस को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का 84 वां स्थापना दिवस का कार्यक्रम 25 मार्च को बस्तर में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान ही महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। जिसके लिए सीआरपीएफ महिला कमांडो का काफिला राजनांदगांव पहुंच चुका है। यह काफिला रायपुर, टाटीबांध होते हुए आरंग पहुंचेगा। वहां पर महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में शामिल होगा। छत्तीसगढ़ में जगह-जगह सीआरपीएफ की महिला राइडर्स का स्वागत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   Health Tips: गिलोय का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ इन रोगों से रहते हैं दूर

25 मार्च को बस्तर पहुंचेगा सीआरपीएफ की महिला राइडर्स का दस्ता

रात को महिलाओं का काफिला आरंग में रूकेगा। फिर अगली सुबह कोंडागांव रवाना होगा और 25 मार्च को सीआरपीएफ की महिलाओं का दस्ता बस्तर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होगा।

Uncategorized

पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया

Published

on

PM Modi New Video Message: पीएम मोदी ने नया वीडियो मैसेज जारी किया है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (National Handloom Day) (7 अगस्त) की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर ये वीडियो जारी किया है। वीडियो मैसेज में प्रधानमंत्री देश के लोगों से स्वदेशी अपनाने का संदेश देते हुए दिख रहे हैं। साथ ही पीएम ने देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और स्वदेशी आंदोलन की नींव की याद दिलाते हुए पारंपरिक बुनकर समुदाय को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की अपील भी की।

वीडियो संदेश में पीएम मोदी देश के हर नागरिकों से हैंडलूम से बना कोई न कोई उत्पाद जरूर खरीदेने की अपील की है। साथ ही हैंडलूम वैरायटी के साथ एक छोटा वीडियो या रील बनाकर सोशल मीडिया पर भी पोष्ट करने की अपली की।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: झपटमारी मामले में तोरवा पुलिस ने 48 घंटे के भीतर की त्वरित कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने वीडियो मैसेज की शुरुआत इतिहास के अहम अध्याय को याद दिलाते हुए की। उन्होंने कहा- साथियों, 7 अगस्त 1905 हमें भूलना नहीं है। 7 अगस्त 1905 को देश की आजादी के लिए स्वदेशी आंदोलन का आगाज हुआ था। आत्मनिर्भर भारत की नींव डाली गई थी। अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों ने बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी थी। जन-जन जुड़ गया था। वीडियो में उन्होंने आगे कहा, अभी पिछले सप्ताह आप सभी ने फ्रेंडशिप डे मनाया। मैं आग्रह करता हूं कि 7 अगस्त को हमें उसी उत्साह के साथ हैंडलूम डे मनाना है। हैंडलूम डे मनाने का मतलब है कि हर गरीब परिवार और बुनकर परिवार जो घरे में कपड़े बनाता है, उसका उत्साह बढ़ाएं। आइए हम छोटे-छोटे परिवारों का सशक्त बनाएं। भौगोलिकसंदर्भ

Continue Reading

Uncategorized

एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन

Published

on

सूरत। गुजरात के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत  शिक्षकों के लिए प्रधानाध्यापक (हेड टीचर) बनने का बेहतरीन मौका सामने आया है। गुजरात राज्य परीक्षा बोर्ड ने हेड टीचर एप्टीट्यूड टेस्ट (HTAT) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के जरिए योग्य शिक्षकों को पदोन्नति (Promotion) दी जाएगी।

एचटीएटी परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है:

आवेदन की शुरुआत: 11 अगस्त
आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अगस्त
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 27 अगस्त


इच्छुक अभ्यर्थियों को राज्य परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा, दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखनी होगी। परिचय-वृत्तऔर पोर्टफ़ोलियो

यह भी पढ़ें   Breaking: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 24 नए पॉजिटिव मरीज, 37 हुए स्वस्थ

परीक्षा पैटर्न और अंक योजना

यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) आधारित होगी, जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र दो भागों में विभाजित रहेगा:

भाग 1: 50 प्रश्न
भाग 2: 100 प्रश्न


प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और परीक्षा हल करने के लिए कुल 135 मिनट का समय मिलेगा। राहत की बात यह है कि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग (नकारात्मक अंकन) लागू नहीं होगी। सिलेबस में भाषा, गणित, सामान्य ज्ञान,  शैक्षिक प्रबंधन और प्रशासन जैसे विषय शामिल रहेंगे।

पात्रता और न्यूनतम अंक

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का प्राथमिक या उच्च प्राथमिक स्कूल में कार्यरत  शिक्षक होना अनिवार्य है। साथ ही मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और B.Ed., D.El.Ed. या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता के साथ आवश्यक शिक्षण अनुभव होना चाहिए।

परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% अंक और आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के अभ्यर्थियों को 55% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने उम्मीदवारों को आवेदन से पहले पूरी अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है।

Continue Reading

Uncategorized

फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल की आम सभा की बैठक बुधवार को हंगामेदार रही। बैठक में फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा के निलंबन का मामला प्रमुख रूप से उठा। काउंसिल सदस्यों ने दस्तावेजों की जांच के बाद सर्वसम्मति से उनका निलंबन वापस लेने का निर्णय लिया।

बैठक में विशेष सम्मिलन 2 अप्रैल 2026 की कार्यवाही विवरण के अनुमोदन, संजय जैन द्वारा पंजीयन के लिए आवेदन पर कार्यसमिति के अभिमत का अनुमोदन और छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के लिए पूर्णकालिक रजिस्ट्रार की नियुक्ति जैसे मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

बैठक छोड़कर गए रजिस्ट्रार
बैठक के दौरान रजिस्ट्रार अश्वनी गुर्देकर पर पक्षपात, तानाशाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए। आरोपों के बीच वे बैठक छोड़कर चले गए, जिसको लेकर भी सदस्यों ने आपत्ति जताई। हालांकि, रजिस्ट्रार अश्वनी गुर्देकर ने कहा कि बैठक में बहुत शोर-शराबा हो रहा था, जिससे उनके सिर में दर्द होने लगा। इसकी सूचना उन्होंने समूह में लिखकर दी और अध्यक्ष को बताकर बैठक से निकल गए।

फार्मासिस्ट अभिषेक चंद्रा का निलंबन बहाल
बिलासपुर निवासी फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा ने पहले काउंसिल के रजिस्ट्रार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसके बाद उनके पंजीयन को निलंबित कर दिया गया था। बुधवार को हुई काउंसिल की आम सभा में संबंधित दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया गया। सदस्यों का कहना है कि जांच में दस्तावेजों में छेड़छाड़ के संकेत मिले, जिसके बाद सदस्यों ने इसका विरोध किया। वहीं अभीमत से अभिषेक चंदा का निलंबन वापस लेने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें   Raipur Breaking: चलती कार में लगी आग, मौके पर पहुंचे फायर​ बिग्रेड की ​टीम
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending