Connect with us

देश

19 फ़रवरी राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

avatar

Published

on

Rashifal
मेष राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।  परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान रहेगा।
वृष राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।  आय में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।
मिथुन राशि- मन परेशान हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा।  बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। खर्चों में वृद्धि एवं आय में कमी की स्थिति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कर्क राशि- कार्यों में मन लगेगा। विदेशी कारोबार में वृद्धि हो सकती है।  लाभ में वृद्धि होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाणी में सौम्यता रहेगी।  वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।
सिंह राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है।  मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
कन्या राशि- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।  परिवार में धार्म‍िक आयोजन हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मानसिक परेशानियों में कमी आएगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।
तुला राशि- कलात्मक कार्यों में रुझान बढ़ सकता है। आत्मसंयत रहें।  कारोबार में किसी मित्र से वाद-विवाद की स्थिति से बचें। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ सकती हैं। वाहन सुख में वृद्धि सम्भव है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु फिर भी बातचीत में सन्तुलित रहें। घर-परिवार से धार्मिक कार्य होंगे।  वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता का साथ मिलेगा। संयत रहें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि- संयत रहें। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी।  नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन हो सकता है। पारिवारि‍क सुख में कमी आ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मीठे खानपान में रुचि हो सकती है। यात्रा के योग हैं।
मकर राशि- मन अशान्त रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य हो सकते हैं।  भवन के रखरखाव के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। वस्त्र एवं गहनों पर भी खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष की मानसिक स्थिति रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।
कुंभ राशि- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें।  परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। म‍ित्रों से भेंट होगी।
मीन राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें।  नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें   बीमार मुक्त छत्तीसगढ़ : Red Cell Care Diagnostic द्वारा फ्री हेल्थ चेकअप कैंप की मुहिम शुरू

देश

सीहोर में ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय धंसी मिट्टी, 3 मजदूरों की दबने से मौत

avatar

Published

on

मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। एक को सुरक्षित निकाल लिया।

मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। बुधनी में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिया के पास खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। मिट्‌टी में दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। एक को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें   पत्नी रह-रहकर करवा रही थी पति से काम, वायरल VIDEO में देखिए आगे फिर क्या हुआ

रेस्क्यू कर एक को सुरक्षित बाहर निकाला
शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को चार मजदूर निर्माण के लिए दूसरी पुलिया के पास से मिट्टी खोद रहे थे। खुदाई के समय अचानक मिट्टी धंस गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन की मौत हो गई।

हादसे में इनकी हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, लटेरी (विदिशा) निवासी करण (18) पिता घनश्याम, रामकृष्ण उर्फ रामू (32) पिता मांगीलाल गौड और गुना के रहने वाले भगवान लाल पिता बरसादी गौड़ की मौत हो गई। लटेरी निवासी वीरेंद्र पिता सुखराम गौड (25) को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वीरेंद्र को नर्मदापुरम रेफर किया है।

यह भी पढ़ें   Lok Sabha Election 2024: 'NDA पूरी तरह तैयार', चुनाव की तारीखों के एलान के बाद बोले PM Modi

राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन करवा रहा निर्माण
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन पुलिया का निर्माण कार्य करा रहा है। पुलिया सियागहन और मंगरोल गांव को जोड़ती है। पुलिया की रिटेनिंग वॉल बनाते समय पहले से बनी रोड की रिटेनिंग वॉल का स्लैब धंस गया। पोकलेन मशीन से मिट्टी हटाकर चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तीन की मौत हो गई। वीरेंद्र का इलाज चल रहा है।

Continue Reading

देश

इंजीनियर अतुल के बेटे की कस्टडी को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, 4 साल के बच्चे की तलाश जारी

avatar

Published

on

Atul Subhash Suicide: एआई इंजीनियर का परिवार बिहार के समस्तीपुर में रहता है। निकिता और अतुल का 4 साल का एक बेटा है। अतुल के पिता पीएम मोदी से पोते की कस्टडी दिलाने की गुहार लगा चुके हैं।

Atul Subhash Suicide: बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष की मां अंजू मोदी ने अपने 4 साल के पोते की कस्टडी के लिए शुक्रवार (20 दिसंबर) को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। सुभाष ने अपने सुसाइड नोट और वीडियो में पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने निकिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि एआई इंजीनियर अतुल ने पिछले 9 दिसंबर को बेंगलुरु स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पोते के ठिकाने को लेकर गहरी चिंता
अंजू मोदी ने पोते के ठिकाने का पता लगाने और उसकी कस्टडी सुनिश्चित करने के लिए हैबियस कॉर्पस याचिका दाखिल की है। इसमें दावा है कि न तो सुभाष की अलग रह रही पत्नी निकिता सिंघानिया और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य, जो फिलहाल हिरासत में हैं, ने बच्चे के ठिकाने की जानकारी दी है। दूसरी ओर, निकिता ने पुलिस से कहा था कि उसका बेटा फरीदाबाद के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रहा है और उसके चाचा सुशील सिंघानिया की देखरेख में है। लेकिन सुशील ने बच्चे की स्थिति की जानकारी होने से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें   New Generation Renault Duster: जल्द आ रही है नेक्स्ट जेनरेशन रेनॉल्ट डस्टर, जानें कब होगी लॉन्च

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से जवाब मांगा
जस्टिस बीवी नागरथना और जस्टिस एन कोटिस्वर सिंह की बेंच ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक की सरकारों को नोटिस जारी कर बच्चे की स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी।

अतुल सुभाष की आत्महत्या से जुड़ी गिरफ्तारी
इंजीनियर सुभाष की आत्महत्या के मामले में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को बेंगलुरु पुलिस ने 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सुभाष के छोड़े गए सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर तीनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। अभी वे न्यायिक हिरासत में हैं।

सिंघानिया फैमिली ने जमानत याचिका लगाई
निकिता सिंघानिया के परिजनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए अपील की है। वरिष्ठ वकील मनीष तिवारी ने सुशील सिंघानिया की उम्र (69 वर्ष) और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का दावा किया। जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव ने सुशील को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके और सख्त शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दी है, जिसमें पुलिस जांच के लिए उपलब्ध रहना और पासपोर्ट सरेंडर करना शामिल है।

यह भी पढ़ें   पत्नी रह-रहकर करवा रही थी पति से काम, वायरल VIDEO में देखिए आगे फिर क्या हुआ

अतुल सुभाष के परिवार की क्या है मांग?

इंजीनियर अतुल सुभाष के परिवार ने आरोप लगाया कि निकिता और उनके परिवार ने झूठे कानूनी मामलों और पैसों की मांग कर अतुल को बुरी तरह प्रताड़ित किया। पिता पवन कुमार और भाई बिकास कुमार ने अतुल की अस्थियों को तब तक न बहाने की कसम खाई है जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता।

भाई बिकास कुमार ने कहा- ‘जो लोग इस घटना के पीछे हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जब तक हमारे खिलाफ झूठे मामले वापस नहीं लिए जाते, हमें न्याय नहीं मिलेगा। हमारा संघर्ष जारी रहेगा।’

बिकास ने अपने भतीजे की सुरक्षा पर भी चिंता जताई और कहा- ‘मुझे अपने भतीजे (अतुल के बेटे) की सुरक्षा की चिंता है। हमने उसे हाल की तस्वीरों में नहीं देखा है। हम उसके ठिकाने की जानकारी चाहते हैं और उसकी कस्टडी जल्द से जल्द चाहते हैं।’

Continue Reading

देश

10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें निर्माणाधीन, 200 रेक का निर्माण प्रौद्योगिकी साझेदारों के जिम्मे: अश्विनी वैष्णव

avatar

Published

on

  • विश्व स्तरीय यात्रा के अनुभव के लिए भारतीय रेल अप्रैल 2018 से केवल एलएचबी कोच बना रहा है; 2004-14 की तुलना में 2014-24 के दौरान निर्मित एलएचबी कोचों की संख्या 16 गुना से अधिक है।
  • “सुगम्य भारत मिशन” के हिस्से के रूप में भारतीय रेल दिव्यांगजनों और कम गतिशीलता वाले यात्रियों को अधिकांश मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों और वंदे भारत ट्रेनों में व्यापक सुविधाएं प्रदान करता है।

वर्तमान में देश में लंबी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें निर्माणाधीन हैं। पहला प्रोटोटाइप निर्मित हो चुका है और इसका फील्ड ट्रायल किया जाएगा। इसके अलावा, 200 वंदे भारत स्लीपर रेक के निर्माण का काम भी प्रौद्योगिकी भागीदारों को सौंपा गया है। सभी रेलगाड़ियों के उपयोग में आने की समयसीमा उनके सफल परीक्षणों पर निर्भर है। 02 दिसंबर 2024 तक, देश भर में छोटी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए भारतीय रेल के ब्रॉड गेज विद्युतीकृत नेटवर्क पर 136 वंदे भारत रेलगाड़ी सेवाएं जारी हैं।

यह भी पढ़ें   बोरवेल में गिरे बच्चे के माता-पिता से सीएम बघेल ने की बात

रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक वक्तव्य में कहा कि विश्व स्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए भारतीय रेल के ब्रॉड गेज विद्युतीकृत नेटवर्क पर वर्तमान में चेयर कार वाली 136 वंदे भारत रेल सेवाएं जारी हैं। अक्टूबर 2024 तक वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की कुल क्षमता 100% से अधिक होगी।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय रेल की उत्पादन इकाइयां अप्रैल 2018 से केवल एलएचबी कोच बना रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में एलएचबी कोच का उत्पादन लगातार बढ़ा है। 2014-24 के दौरान निर्मित एलएचबी कोच की संख्या 2004-14 के दौरान निर्मित (2,337) संख्या से 16 गुना (36,933) अधिक है। भारतीय रेल (आईआर) ने एलएचबी कोचों की भरमार कर दी है जो तकनीकी रूप से बेहतर हैं और इनमें एंटी क्लाइम्बिंग व्यवस्था, विफलता संकेत प्रणाली के साथ एयर सस्पेंशन और कम संक्षारक शेल जैसी विशेषताएं हैं।

यह भी पढ़ें   ओडिशा: एक जगह इकट्ठा होने से रोका तो भीड़ ने कर दिया हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल, गाड़ी में तोड़फोड़”

“सुगम्य भारत मिशन” (सुलभ भारत अभियान) के हिस्से के रूप में, भारतीय रेल दिव्यांगजनों और कम गतिशीलता वाले यात्रियों के लिए सुगमता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत, रैंप, सुलभ पार्किंग, ब्रेल और स्पर्शनीय संकेत, कम ऊंचाई वाले काउंटर और लिफ्ट/एस्कलेटर जैसी व्यापक सुविधाएँ प्रदान की गई हैं।

नवंबर 2024 तक भारतीय रेल ने 399 स्टेशनों पर 1,512 एस्कलेटर और 609 स्टेशनों पर 1,607 लिफ्टें स्थापित की थीं जो पिछले दशक की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है – क्रमशः 9 और 14 गुना की वृद्धि। इसके अलावा, अधिकांश मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों में चौड़े प्रवेश द्वार, सुलभ शौचालय और व्हीलचेयर पार्किंग वाले कोच उपलब्ध हैं, जबकि वंदे भारत रेलगाड़ियां दिव्यांगजनों के लिए स्वचालित दरवाजे, निर्धारित स्थान और ब्रेल साइनेज जैसी सुविधाओं के साथ बेहतर सुगमता प्रदान करती हैं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending