Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: पहली बार बुर्कानशीं मतदाताओं के लिए महिला पुलिस की तैनाती

Published

on

रायपुर: बीरगांव नगर निगम चुनाव में निर्वाचन कार्यालय ने नई व्यवस्था प्रभावी की है। रायपुर निर्वाचन कार्यालय ने बीरगांव में सभी मतदान केंद्रों में पृथक से महिला अधिकारियों की तैनाती की है। प्रत्येक मतदान केंद्र में पृथक से सहायता केंद्र बनाए गए हैं। बुर्का पहनकर मतदान करने आने वाली किसी महिला की पहचान में यदि आपत्ति जताई जाएगी तो महिला अधिकारी जांच करेंगी। भाजपा की ओर से यह लिखित मांग की गई थी कि ऐसी किसी भी महिलाओं की पहचान की सुनिश्चित जांच हो जो कि चेहरा ढांके हुए हों या बुर्कानशीं ही क्यों ना हों। उप निर्वाचन अधिकारी उमेश अग्रवाल ने बताया कि बीरगांव में प्रत्येक मतदान केंद्र में पृथक से सहायता केंद्र बनाए गए हैं। इनमें महिलाओं की ड्यूटी लगाई जा रही है। बीरगांव में कुल 95 मतदान केंद्र है।

पहली बार ऐसी व्यवस्था

निर्वाचन के नियमों की कंडिका 17 के सहपठित क्रमांक पांच के 1 में यह उल्लेख है कि मतदान अभिकर्ता पीठासीन अधिकारी के पीछे बैठेंगे। जहां से वे यह देख सकें कि जो व्यक्ति मतदान करने आया है, उसे मतदान अनुज्ञा के पूर्व चेहरे से पहचान सकें। वहीं भाजपा द्वारा बुरखा पहने मतदाओं को मतदान केंद्र ना आने देने के ऊपर आयोग का कहना है कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है, बुरखा पहन के या मास्क लगा के आने से किसी को भी मनाही नहीं है, पहचान के लिए पृथक से महिला पुलिस की ड्यूटी लगाईं जाएगी, मास्क एवं बुरखा हटा के महिलाओं की पहचान करने के लिए महिला अधिकारी की नियुक्ति किए जाने का प्रदेश का यह पहला मामला है।

सुबह से डटे रहेंगे कार्यकर्ता

चुनाव प्रभारी अजय चंद्राकर का कहना है, गाजीनगर के बूथ पर फर्जी मतदान की संभावना है। हमने तो इसकी शिकायत भी की, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जांच में क्या किया गया, यह तक नहीं बताया गया है। हमने निर्वाचन आयोग से बुर्के के बिना ही मतदान कराने की भी मांग की है। श्री चंद्राकर ने कहा, वे खुद और नारायण सिंह चंदेल सुबह 8 बजे से लेकर शाम तो पांच तक मतदान केंद्र पर रहेंगे। किसी भी हाल में किसी को फर्जी मतदान करने नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें   बालोद: पेड़ से लटका मिला दंपति का शव, दोनों ने किया था प्रेम विवाह...

बीरगांव चुनाव में वार्ड नंबर 28 मौ. अब्दुल रउफ वार्ड के गाजीनगर के रायपुर पब्लिक स्कूल बूथ में भाजपा के चुनाव प्रभारी अजय चंद्राकर खुद ही मोर्चा संभालेंगे। उनका कहना है, किसी भी हाल में फर्जी मतदान होने नहीं देंगे। एक भी फर्जी मतदाता पकड़ा गया, तो मतदान रूकवाने का प्रयास होगा। साथ में सहचुनाव प्रभारी विधायक नारायण सिंह चंदेल भी रहेंगे। इसी के साथ भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की हर वार्ड के हर बूथ पर भी नजर रहेगी। बुर्के पहनकर मतदान के लिए आने वाली महिलाओं को लेकर भी आपत्ति की जाएगी। बीरगांव चुनाव में सोमवार को मतदान होना है। इसके लिए भाजपा ने अपनी पूरी तैयारी की है। भाजपा की नजर गाजीपुर के मतदान केंद्र पर ज्यादा है। इस मतदान केंद्र को लेकर भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत की थी कि यहां के एक ही मकान में 240 से ज्यादा मतदाताओं के पते हैं।

इसी के साथ तीन मकानों के पते पर ही पांच सौ से ज्यादा मतदाताओं के नाम हैं। इस शिकायत पर जांच भी करवाई गई, लेकिन जांच में क्या मिला, इसका खुलासा अब तक राज्य निर्वाचन आयोग ने नहीं किया गया है। ऐसे में भाजपा ने इस बूथ को लेकर अपनी अलग रणनीति बनाई है।

7 लाख मतदाता करेंगे मतदान

आम चुनाव एवं उपचुनाव के तहत नगरीय निकायों के 385 वार्डों में 1,035 मतदान केन्द्रों में वोट डाले जायेंगे। नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन में 3 लाख 87 हजार 530 पुरूष मतदाता, 3 लाख 90 हजार 843 महिला मतदाता, 47 अन्य मतदाता, कुल 7 लाख 78 हजार 420 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। उप निर्वाचन में 12 हजार 689 पुरूष मतदाता, 13 हजार 75 महिला मतदाता, 3 अन्य मतदाता, कुल 25 हजार 767 मतदाता निर्वाचन में हिस्सा लेंगे। आयोग की ओर से मतदाताओं के फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार कराया गया है। मतदान के लिए आम निर्वाचन के लिए कुल मतदान केन्द्र 1,000 तथा उप निर्वाचन के लिए कुल 35 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें   कलेक्टर ने किया स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

चुनाव के लिए थमा प्रचार, अंतिम दिन दलों ने झोंकी ताकत

प्रदेश के दस जिलों के 15 नगरीय निकायों में हो रहे आम चुनाव और उपचुनाव के लिए प्रचार मतदान के 24 घंटे पूर्व शनिवार देर शाम थम गया। अब प्रत्याशी कल घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने नगर निगम भिलाई नगर और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपने प्रभार वाले निकायों में चुनावी सभा को संबोधित कर रोड़ शो किया। चुनाव के अंतिम दिन कांग्रेस और भाजपा के बीच जमकर आरोप प्रत्यारोप देखने मिला। दोनों राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में जीत दिलाने की दिशा में शीर्ष नेताओं ने अपनी ऊर्जा झोंक दी। नगरीय निकाय चुनाव में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दोनों ही पार्टियों के लिए दमखम दिखाने का आखिरी दिन और मौका था। दोनों ही दल के नेता जनता के बीच जाकर अपने-अपने पक्ष में वोट करने की अपील करते नजर आए। 15 नगरीय निकायों में 20 दिसंबर को छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। प्रचार समाप्त होने के बाद निर्वाचन आयोग कल देर शाम सभी मतदान केंद्रों में मत पेटी और बैलेट पेपर के साथ कर्मचारियों को रवाना करेगा। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मतदाताओं को कतार में लगकर मतदान करना पड़ेगा। आयोग ने निर्वाचन अधिकारियों को इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। जिन नगर निगमों में आम चुनाव हो रहा है, वहां पर विशेष व्यवस्था की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: संरक्षा के सजग प्रहरी को महाप्रबंधक, सुश्री नीनु इटियेरा ने सम्मानित किया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   महासमुंद में आज प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन, इन पदों पर होगी भर्ती
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सुने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर चोरी करने वाले फरार आरोपी चढ़ा रतनपुर पुलिस के हत्थे
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending