Connect with us

छत्तीसगढ़

केंद्र सरकार धर्मातरण मतांतरण मुददे पर गम्भीरता से कार्यवाही करने विहिप बजरंग दल ने किया आग्रह

Published

on

केंद्रीय इस्पात सयंत्र राज्य मंत्री फग्गनसिंह फुलस्ते से विहिप बजरंग दल आयाम जिला समिति ने इंदिरा बिहार गेस्ट हाउस में सौजन्य भेंट किया

बिलासपुर प्रवास में आये केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को छतीसगढ़ की स्थिति से अवगत कराया. निरन्तर विरोध करने थानों में लगातार शिकायत के बाद भी राज्य की सरकार मूक दर्शक बनी हुई हैं जो हिन्दू समाज के लिए अत्यंत हानिकारक साबित होते जा रही है.

धर्मांतरण के कुचक्र में फस कर कई हँसते खेलते परिवार टूट चुके
समय रहते इस पर आंकुश नही लगाया गया तो आने वाले समय मे समाज मे टकराव की स्थिति निर्मित होना सम्भव है.

यह भी पढ़ें   अचानकमार टाईगर रिजर्व क्षेत्र के बैगा बाहुल 24 गांव के सर्वेक्षित एनीमिक पीडित महिलाओं को निःशुल्क दी जाएगी प्रतिदिन गरम भोजन

राज्य सरकार के द्वारा रत्ती भर धर्मातरण के मुद्दे पर ध्यान नही दिया जा रहा उल्टे समाज हित मे कार्य करने वाले हिन्दू समाज के युवा युवती पर क़ानूनी अड़चने पैदा करते जा रहे है. विहिप बजरंग दल के सदस्यों ने आग्रह किया कि केंद्र सरकार इस मामले पे सज्ञान ले ओर कठोर कार्यवाही करें.
हिन्दू समाज को अब राज्य सरकार के कथनी करनी पर भरोसा नही रहा.

ईसाई मिशनरियों के द्वारा हिन्दू परिवारों के घरों में चर्च लगाया जा रहा है जिसकी शिकायत छत्तीसगढ़ बिलासपुर के लगभग हर थाने में दी गई हैं किंतु राज्य की प्रशासन ब्यवस्था कोई कार्यवाही नही कर रही हैं.

यह भी पढ़ें   भोजपुरी समाज द्वारा छठ महापर्व का आयोजन, छठ घाट मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित


धर्मांतरण का विरोध करने वाले युवाओं के ऊपर झूठे मुकदमे में तुरन्त fir कर दी जा रही हैं विहिप बजरंग दल जिला समिति से जिला सयोंजक दीपक सिंह ठाकुर,जिला सह संयोजक रौनक केसरी,जिला विद्यार्थी सयोजक गिरजा शंकर यादव,राघवेन्द्र राठौर,प्रियांशु जयसवाल,अंकित लहरे आदि उपस्थित थे.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   आज देशभर में मनाया जा रहा भाई दूज का त्योहार, जानें पूजा की विधि
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 8 घायल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending