Connect with us

छत्तीसगढ़

स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा शुल्क वृद्धि के संबंध में कलेक्टर के माध्यम से कुलपति को सौपा गया ज्ञापन

Published

on

आज दिनांक 20/12/21 को तकनीकी के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा नामांकन शुल्क व विभिन्न मदों के फीस में की गई बेतहाशा वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर कलेक्टर के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन सौंपा, विदित हो कि तकनीकी शिक्षा अंतर्गत पॉलिटेक्निक व इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं का पूर्व में एनरोलमेंट फीस के रूप में ₹100 लिया जाता था जिसे अनियंत्रित रूप से बढ़ाकर ₹2500 कॉलेजों विश्वविद्यालय द्वारा कर दिया जा रहा है जिससे छात्र छात्राएं आक्रोशित है.

इस आदेश को वापस करने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए कुलपति के नाम डिप्टी कलेक्टर शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए शासन को अवगत कराने की मांग की, और मांग पुरी ना होने की स्थिति में चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर मंत्री हेमांशु कौशिक,यगदत्त वर्मा,आयुष तिवारी, सूरज सिंह राजपूत कुनाल मिश्रा,, योगेश यादव, अमर साहू ,साईं प्रतीक, रोशन शर्मा,कुलदीप वर्मा,मयंक द्विवेदी,विजय कंवर, ..आदि उपस्थित रहे।।

यह भी पढ़ें   18 नवम्बर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: खड़ी ट्रक से जा टकराई बाइक, CF जवान की मौके पर मौत...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Women's Day 2022: भारतीय रेलवे के द्वारा महिला रेल यात्रियों को दी जाती है अनेक सुविधाएं, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत है 3260 महिला कर्मी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ‘हमर ग्रामसभा’ की 48वीं कड़ी का प्रसारण आज, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव कोरोना प्रबंधन और विभागीय योजनाओं की देंगे जानकारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending