Connect with us

छत्तीसगढ़

फूड इंस्पेक्टर पति पर फार्मासिस्ट पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, मामला दर्ज

Published

on

रामानुजगंज/बलरामपुर| रामचंद्रपुर विकासखंड के मुख्यालय रामानुजगंज में पदस्थ फूड इंस्पेक्टर निखलेश टेम्भूरने पर बिलासपुर जिला चिकित्सालय में पदस्थ फार्मासिस्ट पत्नी के द्वारा पति पर मारपीट गाली गलौज एवं दूसरी औरतों से संबंध होने का आरोप लगाते हुए सरकंडा थाने में आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।फूड इंस्पेक्टर की फार्मेसिस्ट पत्नी ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरी शादी 2010 में हुई थी मेरे दो छोटे बच्चे हैं शादी के बाद से ही लगातार पति के अलग-अलग महिलाओं से संबंध रहे एवं वह मुझे प्रताड़ित करता रहा।

यह भी पढ़ें   साधु संतो के सम्मान में विहिप बजरंग दल मैदान में

मैंने उन्हें दूसरी महिलाओं के साथ खुद पकड़ा इस बात से लेकर मेरे से और नाराज रहने लगे और जान से मारने की धमकी वह बच्चों को क्षति पहुंचाने की धमकी देते रहे जिसकी मैंने पूर्व में भी शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी 29 मई के सुबह 3:15 बजे के करीब वह घर में आए और मां बहन की अश्लील गाली देते हुए दरवाजा खुलवाया और बड़े बेटा बनी को लेकर जाऊंगा कार की चाबी देने को कहने लगे मेरे द्वारा मना करने पर मेरे हाथ को मरोड़ दिया एवं लात मुक्के से मारपीट की मैं भागकर कमरे में छुप कर जान बचाई। जिसके बाद पत्नी के रिपोर्ट पर पति के विरुद्ध 294 323 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
÷÷थाने के सामने भी किया मारपीट÷÷
पत्नी ने बताया कि घटना के बाद जब मैं ने थाने में इसकी शिकायत की वह मुलाहिजा कराने जा रही थी तब भी थाने के सामने मेरे से मारपीट एवं गाली गलौज किया।
÷÷प्रताड़ना की शिकायत की उच्च अधिकारियों से भी÷÷
फार्मासिस्ट पत्नी ने फूड इंस्पेक्टर पति के प्रताड़ना से तंग आकर इसकी शिकायत मुख्य सचिव बलरामपुर रामानुजगंज जिले के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक जिला खाद्य अधिकारी से भी की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोरमी में 9 लोगों की मौत, फर्जी दवा देने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, परिवार वालों से मिलने धरम लाल कौशिक पहुंचे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   निजात अभियान के तहत अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले 3 आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: विभिन्न सिंचाई योजनाओं के लिए 22.82 करोड़ रूपए स्वीकृत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending