Connect with us

छत्तीसगढ़

24 दिसंबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal
मेष – मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। बच्‍चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति मध्‍यम, व्‍यापारिक तौर-तरीके और स्थिति सही चल रही है। मां काली की अराधना करते रहें।

वृषभ – भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति भी अच्‍छी है। व्‍यापारिक तौर पर कुछ अच्‍छी स्थिति आपके जीवन में जुड़ेगी। पीली वस्‍तु का दान करें।

मिथुन – पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम पूरा-पूरा साथ दे रहा है। व्‍यापारिक स्थिति बहुत अच्‍छी है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
कर्क – धनहानि के संकेत हैं। कोई रिस्‍क न लें। वाणी नियंत्रित रखें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। नवप्रेम का आगमन दिख रहा है। व्‍यापारिक स्थिति भी ठीक दिख रही है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह – बहुत ऊर्जावान, सकारात्‍मक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति काफी अच्‍छी है। प्रेम का साथ होगा। संतान का साथ होगा। व्‍यापारिक स्थिति आपकी मजबूत होगी। पीली वस्‍तु पास रखें।
कन्‍या – चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। बहुत ज्‍यादा किसी चीज को सोचकर मन परेशान कर रखेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, नेत्र पी़ड़ा, सिरदर्द हो सकता है। प्रेम साथ देगा। व्‍यापारिक दृष्ट‍िकोण से अच्‍छा समय है। सूर्यदेव को जल दें।
तुला – आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम का साथ है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से चार चांद लगेगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।
वृश्चिक – व्‍यापारिक साथ, कोर्ट-कचहरी में विजय, पिता का साथ मिलेगा। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिेलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम पहले से काफी बेहतर है। तांबे की कोई वस्‍तु अपने पास रखें।
धनु – भाग्‍य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम में दूरी, व्‍यापारिक स्थिति अच्‍छी है। बजरंग बली की अराधना करते रहें। मकर- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम का बहुत साथ रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्‍छे रहेंगे। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ – रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा। व्‍यापारिक क्षेत्र में कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। सूर्यदेव को जल दें।
मीन – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रेम में दूरी होगी। व्‍यापारिक दृष्ट‍िकोण से सही समय है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
यह भी पढ़ें   पीएम जनमन योजना: बैगा बिरहोर बसाहटों में बहने लगी विकास की बयार आयुष्मान कार्ड से मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पीएम जनमन योजना: बैगा बिरहोर बसाहटों में बहने लगी विकास की बयार आयुष्मान कार्ड से मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   30 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर भाजपा की विरोध यात्रा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending