Connect with us

छत्तीसगढ़

25 दिसंबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

मेष (Mesh)

आज आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय पर पूरा होगा। आप घर पर ही किसी धार्मिक कार्य का आयोजन करने की सोच सकते है आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही परिवार वालों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते खुले नज़र आयेंगे। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। नव विवाहित  के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, साथी आपको कोई रिंग उपहार में दे सकते है।

वृषभ (Vrushabh)

आज आपको सबके साथ अपने रिश्ते बेहतर बनाकर रखने चाहिए। खासकर कि अपने दोस्तों के साथ रिश्तो में मजबूती लाने की जरूरत है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जल्द ही जॉब का कोई अच्छा अवसर मिलेगा।  इस राशि के बुक सेलर्स के लिए आज का दिन ठीक रहेगा|  शाम को परिवार के साथ मिलकर समय बितायेंगे, माता पिता की सलाह से आपके साथ सब अच्छा होगा। कारोबार में बरकत होगी। महिलाओं का दिन आज शॉपिंग करने में बितेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मिथुन (Mithun)

आज आप अपना ध्यान पूजा-पाठ में लगायेंगे, तो आपको जल्द ही अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आपको किसी तरह की टेंशन लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को भी अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिये मेहनत करनी होगी। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति हो सकती है। आपको अपने साथ ही अपने बच्चों की सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। साथ ही अपने मन को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

कर्क (Kark)

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आया है। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी विषय में आ रही समस्याएं दूर हो जायेगी। घर वालों के साथ गुड टाइम स्पेंड करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। जूनियर आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा, आप उनके साथ डिनर पर जाने का प्लान बनायेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के चार किसानों को मिला पादप जीनोम सेवियर पुरस्कार

सिंह (Sinh)

आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। घर मे धार्मिक कार्य होने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपसे खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने का विचार बना सकते हैं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो आज उनसे अपने दिल की बात कह सकते हैं। व्यापारियों को  आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन समान्य रहेगा| आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे । नौकरीपेशा वाले लोगो की आय में वृद्धि होगी।

कन्या (Kanya)

आज आपको किसी खास व्यक्ति से कोई प्रेरणा मिल सकती है जो भविष्य में अपको फयदा दिलायेगी। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। दोस्त बिजनेस के लिये आपको कुछ नये आइडिया दे सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। कुछ बड़े लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे।  आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम बना रहेगा।  घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी , रिश्ते बेहतर होंगे। सभी काम समय से पूरें होंगे।

तुला (Tula)

आज अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा।आज माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।अनियमित दिनचर्या के कारण आज आप आलस्य और थकान महसूस होगा। व्यापार में आपको मुनाफा होगा|आज ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति बन सकती है, इससे आपको बचकर रहना चाहिए| किसी से बात करते समय वाणी पर संयम रखे। लवमेटस के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, साथ में कहीं घुमाने जायेंगे। परिवार सहित देवी लक्ष्मी की आरती करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक (Vrushchik)

आज आपका कोई कार्य पेपर वर्क पूरा न होने से रुकेगा। आप अपने काम को अच्छी दिशा देने के लिये जितना प्रयास करेंगे, आपके लिये उतना ही बेहतर होगा। आज आपको धैर्य से काम लेना चाहिए।कार्यालय में अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बनायेंगे।इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे आपके रिश्तों में और मधुरता आएगी। जरुरतमंद को भोजन करायें,रोजगार के अवसर प्रप्त होंगे।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज माता कौशल्या महोत्सव के पहले दिन करेंगे लोकार्पण, लाईट एवं लेजर शो के माध्यम से श्रद्धालु जानेंगे भगवान श्री राम के वनवास की कहानियां

धनु (Dhanu)

आज कारोबार में अचानक से आपको फायदा होगा। आज ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। रोजमर्रा के काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। पार्टनर के साथ ईमानदारी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। आज विद्यार्थियों को अपने सीनियर्स से मदद मिलेगी| गाय को रोटी खिलाएं,लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर (Makar)

आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप सभी काम मेहनत से करेंगे। आपकी मेहनत रंग भी लायेगी। आज जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान करेंगे|रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को फायदा होगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी| आज आप वाहन लेने का मन बनायेंगे। लवमेटस मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे| आपके कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा| आज जीवनसाथी से कोई उपहार मिलेगा। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे|

कुंभ (Kumbha)

आज घर में किसी मित्र के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा| जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में और मधुरता आयेगी। आज आप कुछ नया करने की सोचेंगे|इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा दिलायेगी। आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आज शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। लवमेटस शोपिंग करने जायेंगे। दुर्गा मंदिर में नारियल दान करें,समस्त समस्याओं का समाधान निकलेगा।

मीन (Meen)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। घर के मामले में दूसरों की राय लेने से बचें। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देगी। आज पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनाथी के साथ समय बिताकर आपको अच्छा महसूस होगा। आज आप बिजनेस को बढ़ाने के नये तरीके सोचेंगे। सेहत के लिहाज से आप तंदुरुस्त रहेंगे। आज आपको व्यापार में अचानक धन लाभ होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   11 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: जीआरपी पुलिस ने जब्त किया एक क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   11 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending