Connect with us

छत्तीसगढ़

देश नहीं बिकने दूंगा कहने वाले आज देश के पब्लिक सेक्टर को बेच दिया

Published

on

रायपुर। देश में नरेंद्र मोदी सरकार के सात साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार की नाकामियों को बताया है। कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि पीएम मोदी ने 7 साल तक देश की जनता से मन की बात की है। PM मोदी ने जन की बात कभी नहीं की हैं। मुझे मां गंगा ने बुलाया बोलने वाले आज गंगा की धार देखें गंगा जी में प्रतिदिन हजारों शव बहाए जा रहे हैं।कई अहम मुद्दों पर मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि देश नहीं बिकने दूंगा कहने वाले आज देश के पब्लिक सेक्टर को बेच दिया। केंद्र सरकार केवल राज्यों में सरकार गिराने का काम कर रही है। कांग्रेस शासित राज्यों को गिराने का काम यह सरकार कर रही है।

यह भी पढ़ें   BREAKING : छत्तीसगढ़ में कोरोना के दैनिक मामलों में आई भारी गिरावट, आज भी मिले एक हजार से कम नए मरीज, 1,342 मरीज़ हुए स्वस्थ... 11 की मौत

आगे कहा कि आज पेट्रोल के दाम 100 रु के पार हो गए हैं, रसोई गैस के दाम 1 हजार रु के लगभग हो गया, खाद के दाम बढ़ाकर किसानों की चिंता बढ़ाई, इन सभी के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है। गरीबों का जनधन खाता शून्य है, उज्जवला गैस योजना असफल हुई, स्वच्छ भारत मिशन भी फेल हुई है।कोरोना मुद्दे पर मंत्री चौबे ने कहा कि PM मोदी अपनी जवाबदारी भूल गए। नरेंद्र मोदी सबसे असफल प्रधानमंत्री साबित हुए हैं। मोदी ने आज तक किसी भी घोषणा को पूरी नहीं किया। मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि देश में कोरोना के बाद गरीबी बढ़ गई है। 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे आ गए हैं।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: Free Fire गेम खेल रहा था 9 साल का बच्चा, अचानक फट गया मोबाइल…
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   BREAKING : छत्तीसगढ़ में कोरोना के दैनिक मामलों में आई भारी गिरावट, आज भी मिले एक हजार से कम नए मरीज, 1,342 मरीज़ हुए स्वस्थ... 11 की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Hartalika Teej 2023: आज हरतालिका तीज पर करें शिव चालीसा का पाठ और आरती, सभी संकटों से मिलेगी मुक्ति
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending