Connect with us

छत्तीसगढ़

कोरोना से बचाव एवं नियंत्रण कार्य हेतु बिलासपुर जिले में इन्सीडेंट कमाण्डर्स नियुक्त

Published

on



बिलासपुर । कोविड-19 महामारी से बचाव, रोकथाम एवं नियंत्रण कार्य के लिये जिले में इन्सीडेंट कमाण्डर्स की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में अनुमति जारी करने, संभावित मरीजों को चिकित्सकों के माध्यम से जांच कराने, शासन-प्रशासन के आदेशों का पालन कराने और लोगों को कोरोना संक्रमण के संबंध में समझाइश देने का काम करेंगे।

राजस्व अनुविभाग बिलासपुर के नगरीय एवं ग्रामीण सीमा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पुलक भट्टाचार्य एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी बिलासपुर को इन्सीडेण्ट कमाण्डर तथा तहसीलदार रमेश कुमार मोर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बिलासपुर (तहसील बिलासपुर के लिए) को लिंक अधिकारी नियुक्त किया गया है। राजस्व अनुविभाग मस्तूरी के नगरीय एवं ग्रामीण सीमा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पंकज डाहिरे एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी मस्तूरी को इन्सीडेण्ट कमाण्डर तथा तहसीलदार रमेश कुमार मोर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी मस्तूरी (तहसील मस्तूरी के लिए), तहसीलदार शशि भूषण सोनी एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सीपत (तहसील सीपत के लिए) को लिंक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें   छात्रसंघ द्वारा आत्मानंद स्कूल तखतपुर में अनिमित्ता को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के नाम सौपा गया ज्ञापन


इसी प्रकार राजस्व अनुविभाग तखतपुर के नगरीय एवं ग्रामीण सीमा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आनंद रूप तिवारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी तखतपुर को इन्सीडेण्ट कमाण्डर तथा तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी तखतपुर (तहसील तखतपुर के लिए), तहसीलदार अश्वनी कंवर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सकरी (तहसील सकरी के लिए), तहसीलदार सिद्धी गबेल एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी गनियारी (तहसील गनियारी के लिए) को लिंक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
राजस्व अनुविभाग बिल्हा के नगरीय एवं ग्रामीण सीमा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अमित गुप्ता एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी बिल्हा को इन्सीडेण्ट कमाण्डर तथा तहसीलदार कृष्ण कुमार जायसवाल एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बिल्हा (तहसील बिल्हा के लिए) को लिंक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
राजस्व अनुविभाग कोटा के नगरीय एवं ग्रामीण सीमा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) टी.आर.भारद्वाज एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोटा को इन्सीडेण्ट कमाण्डर तथा तहसीलदार प्रांजल मिश्रा एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी कोटा (तहसील कोटा के लिए), तहसीलदार राजेन्द्र भरत एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी रतनपुर (तहसील रतनपुर के लिए), तहसीलदार मनोज खाण्डे एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बेलगहना (तहसील बेलगहना के लिए) को लिंक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अपरिहार्य कारणों से इन्सीडेण्ट कमाण्डर की अनुपस्थिति की दशा में उनके लिंक अधिकारी इन्सीडेण्ट कमाण्डर का कार्य करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: हेवंश पार्क होटल के सामने हुए मारपीट के 6 आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छात्रसंघ द्वारा आत्मानंद स्कूल तखतपुर में अनिमित्ता को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के नाम सौपा गया ज्ञापन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद पीएम मोदी से मिली राज्यसभा साँसद डॉ. सरोज पाण्डेय
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending