Connect with us

छत्तीसगढ़

9 जनवरी राशिफल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

rashi

मेष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय भी बढ़ेगी। तनाव से बचें।

वृष राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार में तनाव रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता हो सकती है।

मिथुन राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। बातचीत में संतुलन बनाकर रखें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें।

कर्क राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सुखद समाचार म‍िलेगा।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सन्तान का सहयोग मिलेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। खर्च अधिक रहेंगे। यात्रा के योग हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने कही ये बात…

कन्या राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। म‍ित्रों से भेंट होगी।

तुला राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। पिता के स्वास्थ्‍य का अभी ध्यान रखें। कारोबार में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। शिक्षा में कठिनाइयां आ सकती है। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि- बातचीत में सन्तुलित रहे। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पुराने म‍ित्रों से भेंट होगी। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं।

धनु राशि- मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सन्तान को कष्ट होगा। व्‍यापार में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में ज‍िम्‍मेदार‍ियां बढ़ेंगी।

यह भी पढ़ें   Raipur: बड़ा भाई ही निकला छोटे भाई का हत्यारा

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आलस्य भी रहेगा। अपने कार्यों पर ध्यान रखें। कार्यों में कठिनाई आ सकती है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। यात्रा के योग हैं।

इन 4 राशियों के जीवन में नहीं आता कोई संकट, बजरंगबली और शनिदेव करते हैं इनकी रक्षा

कुंभ राशि- संयत रहें। क्रोध एवं आवेश से बचें। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

मीन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सुखद समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान के साथ गिर सकती है बिजली

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मानसून का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले 5 दिनों तक तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी जारी की है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अब तेज हो रही है। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ और इलाकों में दस्तक दे सकता है। बीते गुरुवार की रात राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में एक दिन में अब तक का सर्वाधिक टीकाकरण, 26 जून को 3.50 लाख से अधिक टीके लगाए गए

इस वजह से हुई मानसून में देरी

सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण इसकी रफ्तार धीमी हो गई थी। हालांकि, अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:

  • सर्वाधिक तापमान: गुरुवार को रायपुर में सबसे ज्यादा $38.5^\circ\text{C}$ तापमान दर्ज किया गया।

  • न्यूनतम तापमान: दुर्ग में सबसे कम $24.2^\circ\text{C}$ तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में दर्ज की गई सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:

  • दुर्ग: सबसे ज्यादा 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

  • जशपुर: 2 सेमी बारिश दर्ज हुई।

  • मनोरा (जशपुर): 1 सेमी बारिश।

  • केल्हारी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – MCB): 1 सेमी बारिश।

  • वाड्रफनगर (बलरामपुर): 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें   विश्व आदिवासी दिवस आज, बस्तर-सरगुजा को आज मिलेगी 1 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात

मौसम विभाग की चेतावनी: 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने आज के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ (हवाएं) चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ शासन ने चेतना नाट्य मंच को विधि विरूद्ध संगठन घोषित किया

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

news

छत्तीसगढ़ में खाद संकट और सुशासन पर सवाल, पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने सरकार को घेरा

Published

on

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री Shiv Dahariya ने राज्य सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और सरकार किसानों से धान खरीदी को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे किसान और आम जनता दोनों परेशान हैं। डहरिया ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में सुशासन पूरी तरह खत्म हो चुका है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

पूर्व मंत्री ने राज्य में प्रशासनिक अराजकता और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं और विपक्ष की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक आतंकवाद जैसा माहौल बन गया है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ शासन ने चेतना नाट्य मंच को विधि विरूद्ध संगठन घोषित किया

शिव डहरिया ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं को भी निशाना बनाकर काम किया जा रहा है। उनके मुताबिक, सरकार के भीतर ही असंतोष का माहौल है और राजनीतिक आधार पर फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से किसानों की समस्याओं, खाद उपलब्धता और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर तत्काल कदम उठाने की मांग की।

खाद की कमी और धान खरीदी पर हमला: पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और वर्तमान सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती है, जिससे किसान और आम जनता बेहद परेशान हैं

यह भी पढ़ें   विश्व आदिवासी दिवस आज, बस्तर-सरगुजा को आज मिलेगी 1 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात

सुशासन का अभाव: उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है। उनके अनुसार आदरणीय मुख्यमंत्री और उनकी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है

नेताओं को टारगेट करने का आरोप: डहरिया ने यह भी दावा किया कि सत्ता पक्ष के ही कुछ नेताओं को टारगेट करके काम किया जा रहा है

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending