Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर आयुर्वेद चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीज हुए स्वस्थ, आज अंतिम मरीज हुआ डिस्चार्ज, गिलोय का पौधा भेंटकर दी गई विदाई

Published

on

बिलासपुर| जिला आयुर्वेद महाविद्यालय, चिकित्सालय में बनाये गये कोविड केयर सेंटर में भर्ती सभी मरीज स्वस्थ हो गये हैं। आज अंतिम मरीज को डिस्चार्ज किया गया। गिलोय का पौधा भेंटकर अस्पताल के स्टाॅफ ने उन्हें विदा किया।सकरी निवासी 47 वर्षीय श्री कैलाश प्रजापति कोविड केयर सेंटर में भर्ती हुआ था। भर्ती होने के दो दिन पूर्व से उनकी तबियत खराब थी। उसने अपना कोविड एंटिजन टेस्ट कराया था, जिसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव थी। लेकिन लक्षण पूरे कोरोना संक्रमण के थे। उसको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और आक्सीजन लेबल भी 77 प्रतिशत था।

यह भी पढ़ें   09 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

डाॅक्टर की सलाह पर वह इस कोविड केयर सेंटर में भर्ती हुआ था। कैलाश को कोविड के ईलाज के लिए जरूरी एलोपैथिक दवाओं के साथ-साथ आयुष काढ़ा का सेवन और फिजिकल एक्सरसाइज भी सुबह-शाम कराया जाता था। अस्पताल में चिकित्सक एवं स्टाॅफ के बेहतर देखभाल और पाजिटिव माहौल ने उसके जल्द स्वस्थ होने में मदद की। उसका आॅक्सीजन लेबल भी 96 प्रतिशत तक आ गया। श्री कैलाश को आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। कैलाश ने बताया कि अस्पताल के नर्स एवं कर्मचारियों ने पारिवारिक सदस्य की तरह उसकी सेवा की।

दवाई तो अपना काम करता ही है, लेकिन व्यवहार उससे दोगुना काम करता है। जिसके चलते वह स्वस्थ होकर अपने घर जा रहा है। कैलाश को अस्पताल से घर जाते समय आयुष चिकित्सक ने जरूरी व्यायाम और प्राणायाम नियमित रूप से करने की समझाईश दी। कैलाश का कहना है कि अभी तक वह प्राणायाम नहीं करता था, लेकिन अब वह नियमित रूप से प्राणायाम व व्यायाम करेगा, जिससे बिमारियों से लड़ने के लिए उसका शरीर मजबूत बन सके।जिला आयुर्वेद महाविद्यालय, चिकित्सालय के कोविड केयर संेटर में भर्ती मरीज हुए स्वस्थ, आज अंतिम मरीज हुआ डिस्चार्ज

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   धमतरी : प्रयास आवासीय विद्यालय में एडमिशन के लिए 6 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : जिला पंचायत सीईओ ने की फ्लैगशीप योजनाओं में प्रगति की समीक्षा, दिए ये निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   09 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending