Connect with us

छत्तीसगढ़

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

Published

on

बिलासपुर।– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया (पीड़िता की माँ)थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी 16 वर्ष की नाबालिक लड़की को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मंजू लता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन द्वारा प्रकरण के अपहृत बालिका की बरामदगी एवं अज्ञात आरोपी को पकड़ने हेतु टीम गठित किया गया गठित टीम द्वारा नाबालिग बालिका एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश हेतु संदेही आरोपी अविनाश साहू के मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल खंगाल आ गया आरोपी विभिन्न मोबाइल बदलकर अलग-अलग जगह में पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए लुक छिप रहा था ,पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला की प्रकरण के आरोपी अविनाश साहू नाबालिक लड़की को बंधवापारा सरकंडा के किराए के मकान में रखकर छिपा हुआ है जिसकी सूचना पर सिविल लाइन पुलिस द्वारा उक्त पते पर जाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका को आरोपी अविनाश साहू के कब्जे से बरामद कर आरोपी अविनाश साहू को हिरासत में लेकर आरोपी अविनाश साहू को नाबालिग लड़की का शारीरिक शोषण करने के आरोप में धारा 376 एवं पास्को एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक शनीप रात्रे, उप निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, सहा उपनिरीक्षक राकेश गुप्ता, महिला आरक्षक बबीता श्रीवास, आरक्षक निखिल जाधव, सौरभ तिवारी का विशेष योगदान रहा

यह भी पढ़ें   24 नवंबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   प्रदेशभर के तहसीलदार, आरआई, पटवारी, कोटवार गए हड़ताल पर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: 5 नगर पालिका में से 3 पर कांग्रेस का कब्जा, एक पर BJP आगे, 90 में से 46 सीटों पर कांग्रेस, 35 में BJP जीत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   समर्थन मूल्य पर 18.88 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, अब तक 9.68 लाख मीट्रिक टन धान का हुआ उठाव
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending