छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री बघेल 25 एवं 26 जनवरी को बस्तर अंचल के दौरे पर रहेंगे
दंतेवाड़ा एवं बस्तर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस पर्व पर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 एवं 26 जनवरी को बस्तर अंचल के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री 25 जनवरी को दंतेवाड़ा के छिदनार में इंद्रावती नदी पर बने पुल के लोकार्पण करने के बाद जगदलपुर आएंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 26 जनवरी को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और जनता के नाम अपना संदेश देंगे
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से कुर्बान 11बजे हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा छिदनार जाएंगे और वहां इंद्रावती नदी पर 38 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बना पुल जनता को समर्पित करेंगे । इस अवसर पर वह कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी करेंगें । मुख्यमंत्री इसके पश्चात वहां से दोपहर 1 बजे जगदलपुर आएंगे और बालीकोंटा में अमृत मिशन योजना के अंतर्गत निर्मित सीवरेज मास्टर प्लांट का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:10 बजे धरमपुरा क्रीड़ा परिसर जाएंगे और वहां विभिन्न विकास कार्यों का मुआयना करेंगे।
मुख्यमंत्री शाम सवा 5 बजे जगदलपुर चेम्बर भवन में बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात संध्या 6बजे दलपत सागर जाएंगे और वहां नवीनीकृत समुंद्र चौक का वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमि भूमि पूजन करेंगे ।इसके पश्चात मुख्यमंत्री जगदलपुर के सिटी ग्राउंड एवं 36 क्वाटर्स व्यवसायिक काम्प्लेक्स सह आवासीय योजना का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized13 hours ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized4 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized2 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized1 day ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized47 minutes ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
