Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: गोढ़ी में 85 एकड़ में बनेगा विशेष जेल

Published

on

रायपुर:  जिले के आरंग विकासखंड के ग्राम गोढ़ी में लगभग 85 एकड़ भूमि में विशेष जेल का निर्माण किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव गृह (जेल) सुब्रत साहू ने आज गोढ़ी पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण और राजस्व विभाग के अधिकारियों को इस विशेष जेल निर्माण के संबंध में एक सप्ताह के भीतर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि ग्राम गोढ़ी में विशेष जेल निर्माण के लिए लगभग 85 एकड़ भूमि आबंटित की गई है। इस जेल में 5000 बंदियों को रखने की क्षमता होगी। यहां बंदियों के लिए मूलभूत आवश्यकता जैसेः- पेयजल, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य सुविधाएं होंगी।

यह भी पढ़ें   मदर्स डे पर भावुक हुए सीएम बघेल

गृह विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर शहर के मध्य में लगभग 150 वर्ष पुरानी केन्द्रीय जेल संचालित है, जहां 1690 की बंदी क्षमता के विरुद्ध 3200 से ज्यादा बंदी निरूद्ध रहते हैं। जेल के अंदर प्रति बंदियों के लिए निर्धारित 41.80 वर्गमीटर स्थान की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय ने समय-समय पर आदेश जारी कर जेलों की स्थिति में सुधार लाने के लिए कहा हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय एवं राज्य मानव अधिकार आयोग द्वारा भी जेलों की स्थिति में सुधार लाने के लिए कहा गया है।

स्थल निरीक्षण के दौरान संजय पिल्ले, महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं डॉ. के.के. गुप्ता, उपमहानिरीक्षक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं गोपाल वर्मा, अपर कलेक्टर रायपुर अतुल विश्वकर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मीना साहू, तहसीलदार मंदिर हसौद आर.के. गौर, कार्यपालन अभियंता सी.एस. चन्द्राकर, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग रायपुर संभाग कमांक-1 एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bhanupratapur By Election: भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम ने दाखिल किया नामांकन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Budget 2023: सीएम भूपेश अनियमित कर्मचारियों को दे सकते हैं बड़ी सौगात!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया गई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देखा ईएमआर सिस्टम
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending