छत्तीसगढ़
जुआरियों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते हुए 11 आरोपीयों को दबोचा
प्रेस विज्ञप्ति थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर अपराध क्रमांक 163/2022 धारा 13 जुआ एक्ट सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते हुए 11 आरोपी गिरफ्तार **आरोपियों के कब्जे से 10200 रुपए नकदी रकम एवं 52 पत्ती ताश किया गया जप्त ** नाम आरोपी:- 1):-मंगल सिंह ध्रुव सीताराम सिंधु उम्र 48 वर्ष निवासी मंगला बस्ती थाना सिविल लाइन
- सुखराम रजक पिता खेलावन रजक उम्र 37 वर्ष निवासी मंगला धुरी पारा थाना सिविल लाइन ।
- सोनू यादव पिता मंजू यादव उम्र 18 वर्ष निवासी मंगला धुरी पारा ।
- विकास सिंह पिता गोविंद सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी मंगला धुरी पारा।
- अरबाज खान पिता अकरम खान उम्र 28 वर्ष निवासी धुरी पारा मंगला
- राहुल पिता सुरेश राजपूत उम्र 18 वर्ष निवासी मंगला धुरी पारा।
- सूरज पटेल पिता परसराम पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी मंगला धुरी पारा
- दुर्गेश ठाकुर पिता रामेश्वर ठाकुर उम्र 28 वर्ष साकिन मंगला धुरी पारा ।
- अजय ध्रुव पिता स्वर्गीय परदेसी ध्रुव उम्र 30 वर्ष निवासी मंगला धुरी पारा 10सूरज यादव पिता राजेश यादव उम्र 23 वर्ष निवासी मंगला चड्ढा बाड़ी
- चंद्रमणि साहू पिता रमेश साहू उम्र 21 वर्ष निवासी बावली थाना पथरिया जिला मुंगेली**।
विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के पुलिस कप्तान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर द्वारा जिले में अवैध जुआ सट्टा पर प्रतिबंध लगाने एवं करवाई करने हेतु निर्देश दिया गया था उक्त निर्देश के पालन में थाना सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला की मंगला धुरी पारा शासकीय स्कूल के पीछे खाली जगह में कुछ जुआड़ियान 52 पत्ती ताश से रुपए पैसों का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक मंजू लता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन शनिप रात्रे के द्वारा तत्काल टीम गठित कर रेड कार्यवाही करने हेतु पुलिस टीम धुरी पारा मंगला रवाना किया गया पुलिस टीम द्वारा धुरी पारा मंगला मुखबिर के बताए पते पर पहुंच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जो मौके पर जुआडियान रुपए पैसों का दाम लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते पाए गए आरोपियों के कब्जे से जुआ का नकदी रकम 10200 रुपए एवं 52 पत्ती ताश को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक शनीप रात्रे, उप निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, आरक्षक सरफराज खान, विकास यादव , रितेश मिश्रा ,महेंद्र सोनकर पंकज भोसले, फुलसाय नायक की भूमिका सराहनीय रही।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized18 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
