Connect with us

छत्तीसगढ़

शहीद असिस्टेंट कमांडेंट का शव लाया गया जगदलपुर

Published

on

जगदलपुर. बीजापुर जिले के बासागुड़ा इलाके में हुई मुठभेड़ में शहीद असिस्टेंट कमांडेंट का शव जगदलपुर डिमरापाल अस्पताल लाया गया है.शव के पोस्टमार्टम के बाद शहीद जवान के पार्थिव शरीर को चॉपर के माध्यम से जवान के गृह ग्राम झारखंड के लिए रवाना करेंगे. घायल जवान अप्पाराव को बेहतर इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में एडमिट किया गया है.

बता दें कि बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सीआरपीएफ-168 के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए. शहीद कमांडेंट झारखंड के निवासी हैं. उसूर ब्लॉक के तिम्मापुर से लगे पुतकेल गांव के आगे डोंगल चिंता नामक नाला के पासके जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मुखबिर से जवानों को मिली थी.

यह भी पढ़ें   CG: युवक की गला रेत कर बेरहमी से हत्या, सड़क किनारे मिली लाश

मुखबिर के इसी सूचना के आधार पर शनिवार सुबह CRPF के जवानों को सर्चिंग के लिए इसी जंगल में रवाना किया गया था. यहां माओवादी पहले से ही घात लगाए बैठे हुए थे. जवानों को आते देख माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. CRPF के जवानों ने भी नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया. जवानों और नक्सलियों के बीच लगभग आधे घंटे से ज्यादा जबरदस्त मुठभेड़ चली. इस मुठभेड़ में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट एसबी तिर्की (शांति भूषण तिर्की) शहीद हो गए. मुठभेड़ के बाद माओवादियों ने जवान के मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया. वहीं गोली लगने से एक जवान अप्पाराव घायल है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सिम्स के डीन डॉ. सहारे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. नायक निलंबित, स्वास्थ्य मंत्री ने की उच्च स्तरीय जांच की घोषणा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: मामा ने भांजी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मादक पदार्थ गांजा के प्रकरण में 3 वर्ष पूर्व से फरार आरोपी पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending