छत्तीसगढ़
Cg Budget 2022: उम्मीदों का पिटारा लेकर विधानसभा पहुंचे सीएम बघेल..
Chhattisgarh Budget 2022 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज 12.30 बजे छत्तीसगढ़ का बजट पेश करेंगे। सीएम बघेल विधानसभा पहुंच चुके हैं। सरकार से हर वर्ग को कुछ बेहतर की उम्मीद है।
संभावना जताई जा रही है कि इस बार बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया जा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना फिर से शुरू करने का प्रावधान इस बजट में सरकार करेगी।
कर्मचारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं। इसी साल फरवरी में सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए सप्ताह में पांच कार्यदिवस नीति लागू की है। इसके बाद अब पेंशन योजना शुरू करने की उम्मीद की जा रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर वित्तमंत्री चौथ बजट पेश करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार के इस बजट में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संभावना है कि सरकार कर्मचारियों को लेकर बड़ा ऐलान बजट में करेगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए भूपेश बघेल सरकार पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू कर सकती है।
सत्र की कार्यवाही के तीसरे दिन पंजीकृत शिक्षित बेरोजगारों को लेकर सवाल उठाया गया। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने ये सवाल उठाया। इस पर विभागीय मंत्री उमेश पटेल ने जवाब दिय..
वर्ष 2018 में 23 लाख 10 हजार 678
वर्ष 2019 में 21 लाख 19 हजार 356
वर्ष 2020 में 18 लाख 84 हजार 490
वर्ष 2021 में 18 लाख 69 हजार 392
वहीं विपक्ष ने पंजीयन की संख्या कम होने का सवाल उठायायय जवाब में मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि
3 लाख से अधिक लोगों ने स्वरोजगार प्राप्त किया है। स्वरोजगार प्राप्त करने वालों ने स्वयं जानकारी दी है।
भाजपा विधायक रजनीश सिंह ने शराब दुकानों में गबन, लूट, चोरी और गड़बड़ी का मामला भी सदन में उठाया गया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized4 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized1 day ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
