Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 4 शराबियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक की बेल्ट से की बेदम पिटाई

Published

on

अंबिकापुर। शहर की पुलिस में अपराधियों पर लगाम लगाने पुलिस तमाम प्रयास कर रही है। लेकिन पुलिस की कसावट के बावजूद भी अपराधियों के हौसले बुलंद है। यही नहीं अपराधी अब पुलिस पर भी हमला करने से बाज नही आ रहे है। आये दिन पुलिसकर्मियों पर हो रहे हमले की घटनाएं सामने आते रहते है। इसी कड़ी में एक और घटना सामने आई है। जहां ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस आरक्षक के साथ चार युवकों ने मिलकर मारपीट की है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात स्कूटी में चार युवक सवार होकर घूम रहे थे। चारों शराब के नशे में धुत थे। इसी बीच पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी देर रात नये बस स्टैंड स्थित गौरव पथ के पास से गुजर रही थी। तभी संदिग्ध युवकों को देख पुलिस की टीम रुक गई। वही युवक भागने के बजाये मौके पर ही खड़े रहे। वही जब पुलिस ने युवकों से पूछताछ करना शुरू किया तो वे पुलिस से विवाद करने लगे। इसके बाद पुलिस की टीम युवकों को पकड़कर थाने ले कर आई। वही जब युवकों को मुलाहिजा के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया तो इस दौरान भी शराब के नशे में धुत युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। पहले तो आरोपियों ने पुलिसकर्मी के साथ विवाद करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं पीड़ित पुलिसकर्मी हीराराम युवाद की आरोपियों ने बेल्ट से बेदम पिटाई की। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया लेकिन आरोपी पीड़ित पुलिसकर्मी को पीटते रहे। आरोपियों को हावी होता देख अन्य पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद आरोपी पुलिस के काबू में है। तब जाकर पुलिस चारों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली थाने लेकर आई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस चारो आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें   CG: हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर कांग्रेस का राजभवन मार्च आज
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ा अपडेट, पढ़ें पूरी खबर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: 4 साल की मासूम को चॉकलेट का लालच देकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: रिसर्च स्कॉलर डॉ तरुण धर दीवान को मिला 'द ग्लोबल नॉलेज फाऊंडेशन' अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending