Connect with us

छत्तीसगढ़

सिरगिटटी पुलिस द्वारा चोरी करने वाले व्यक्तियो पर की गई कार्यवाही, 24 घण्टे के भीतर अज्ञात आरोपी व मशरूका की हुई बरामदगी

Published

on

’’ थाना
’’ ।
’’ चोरी हुई मशरूका शत-प्रतिशत किया गया बरामद।
’’ आरोपीगण सामान बेचने के फिराक मे घर मे छिपाकर रखे हुये थे।
’’ आरोपियों के कब्जे से नट बोल्ड, स्टील प्लेट एवं लोहे के सामान कीमती 20000 रू. की गई जप्त।
’’ 02 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार।
’’ आरोपियों को रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।
’’ नाम आरोपीगण- 1. सूरज यादव पिता प्यारेलाल उम्र 19 वर्ष निवासी नयापारा सिरगिट्टी जिला बिलासपुर
1. शुभम कोल पिता नरेश कोल उम्र 19 वर्ष निवासी नयापारा सिरगिट्टी जिला बिलासपुर
’’’’’’’’’
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अश्विनी कुमार पटेल पिता रामरतन पटेल उम्र 50 वर्ष निवासी नयापारा दुर्गा मंदिर के पास सिरगिट्टी द्वारा दिनांक 21.03.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.03.2022 के रात्रि 01.30 बजे बीईसी फर्टीलाईजर सिरगिट्टी के अंदर घुसकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा नट बोल्ट 25 कि.ग्रा., टार स्टील का कटा हुआ टुकडा 22 कि.ग्रा., स्टील इंसर्ट प्लेट कस पीस 150 कि.ग्रा. एमएस कट पीस क्लीटस एवं वेजेस 23 कि.ग्रा. कीमती जुमला करीबन 20,000 रू. चोरी कर ले गया है लिखित आवेदन पेश करने पर अपराध पंजीबध्द कर विवचेना मे लिया गया।

यह भी पढ़ें   साइबर क्राइम : बिलासपुर में युवक को बिस्किट खरीदना पड़ा भारी, बैंक खाते से पार हो गए 99999 रुपए

प्रकरण की कायमी पश्चात थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल टीम गठित कर अज्ञात आरोपी व मशरूका की पतासाजी किया गया तभी पतासाजी दौरान बस स्टैण्ड बिलासपुर के पास संदेही सूरज कोल व शुभम कोल दोनो निवासी नयापारा सिरगिट्टी संदिग्ध हालत मे मिले जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिसे पकडकर कडाई से पूछताछ करने पर बीईसी फर्टीलाईजर सिरगिट्टी के अंदर से लोहे व स्टील का सामान चोरी करना स्वीकार किये। आरोपियों के कब्जे से चोरी हुये मशरूका जप्त कर आरोपियों को दिनांक 22.03.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

         प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, सउनि दिलीप बेहरा, आरक्षक कमलेश्वर मिश्रा, अफाक खान, शशीकांत जायसवाल एवं बोधुराम कुम्हार की अहम भूमिका रही।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   3 साल की बच्ची ने बर्थडे पर पैरेंट्स से मंगाया अजीब केक, अब सोशल मीडिया पर छिड़ी ये बहस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Asia Cup 2023: एशिया कप के शेड्यूल को लेकर सामने आई बड़ी खबर, पढ़ें पूरी खबर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   तीन वर्षो से अधिक समय से अनुपस्थित 11 चिकित्सा अधिकारियों की सेवा समाप्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending