Connect with us

छत्तीसगढ़

CG Job: सरकारी शराब दुकानों में होगी 110 पदों पर भर्ती, 12वीं पास चयनित अभ्यर्थी को मिलेगी इतनी सैलरी

Published

on

रायपुर. सरकारी शराब दुकानों में 110 पदों पर भर्ती होगी. 12वीं पास चयनित अभ्यर्थी को 12675 रुपए सैलरी मिलेगी. एससी कैंडिडेट को स्पेशल ट्रेनिंग भी दी जाएगी. रायपुर का जिला प्रशासन अलग-अलग सेगमेंट में प्लेसमेंट कैंप और स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम लांच कर रहा है. इनके तहत बेरोजगार युवाओं को सीधे नौकरी भी मिलेगी और ट्रेनिंग के बाद वह अपना करियर संवार सकते हैं. रायपुर में 30 मार्च को एक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें 110 पदों पर भर्ती की जाएगी. 31 मार्च तक अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए स्पेशल ट्रेनिंग के आवेदन भी लिए जा रहे हैं. जानिए कैसे इन प्रक्रियाओं में शामिल हो सकते हैं बेरोजगार युवा.

रायपुर में चलने वाली सरकारी शराब की दुकानों में भी रोजगार का अवसर, बेरोजगारों को मिलने जा रहा है. 30 मार्च को रायपुर के पुराना पुलिस हेड क्वार्टर कैंपस में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह प्लेसमेंट कैंप रायपुर जिला रोजगार केंद्र की तरफ से आयोजित है. जिला रोजगार उप संचालक ने बताया कि ए टू जेड इंफ्रा सर्विस लिमिटेड सरकारी शराब दुकानों में 100 पदों पर भर्ती कर रही है. इसमें 12वीं पास आवेदक शामिल हो सकते हैं इन्हें हर महीने 12675 रुपए मिलेंगे.

यह भी पढ़ें   स्वर्गीय श्री सुभाष चंद्र केसरी जी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय ड्यूस बॉल T20 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी, जानिए आज का स्कोरबोर्ड

इसी कैंपस में 30 मार्च को ही 10 अन्य पदों पर भी भर्ती होगी. जिसमें सुपरवाइजर, डीटीपी ट्रेनर, कंप्यूटर ट्रेनर, सर्वेयर जैसे 10 पदों पर भर्ती होनी है. इसके लिए शैक्षणिक योग्यता बीएससी, एमएससी, एग्रीकल्चर बीसीए में ग्रेजुएट होना जरूरी है. इन 10 पदों पर 8000 से 12000 प्रति माह तक की सैलरी मिलेगी. रायपुर में अनुसूचित जाति वर्ग के लड़के लड़कियों के लिए उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार अलग-अलग ट्रेड यानी अलग-अलग प्रोफेशन में निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके लिए 31 मार्च तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं. ये ट्रेनिंग सिपेट रायपुर में ट्रेड मशीन ऑपरेटर योग्यता 10वीं पास, ट्रेड मशीन ऑपरेटर असिस्टेंट योग्यता आठवीं पास की होगी. इस ट्रेनिंग के दौरान अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार लड़के लड़कियों के रहने और खाने का भी इंतजाम किया जाएगा. इसके लिए 31 मार्च तक जिला अंत: व्यवसायी सहकारी समिति के दफ्तर जो कि रायपुर के कलेक्टर ऑफिस में रूम नंबर 34 में है, वहां आवेदन किया जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए 0771 4915063 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान के साथ गिर सकती है बिजली

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मानसून का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले 5 दिनों तक तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी जारी की है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अब तेज हो रही है। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ और इलाकों में दस्तक दे सकता है। बीते गुरुवार की रात राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।

यह भी पढ़ें   3 साल की बच्ची ने बर्थडे पर पैरेंट्स से मंगाया अजीब केक, अब सोशल मीडिया पर छिड़ी ये बहस

इस वजह से हुई मानसून में देरी

सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण इसकी रफ्तार धीमी हो गई थी। हालांकि, अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:

  • सर्वाधिक तापमान: गुरुवार को रायपुर में सबसे ज्यादा $38.5^\circ\text{C}$ तापमान दर्ज किया गया।

  • न्यूनतम तापमान: दुर्ग में सबसे कम $24.2^\circ\text{C}$ तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में दर्ज की गई सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:

  • दुर्ग: सबसे ज्यादा 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

  • जशपुर: 2 सेमी बारिश दर्ज हुई।

  • मनोरा (जशपुर): 1 सेमी बारिश।

  • केल्हारी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – MCB): 1 सेमी बारिश।

  • वाड्रफनगर (बलरामपुर): 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें   अम्बिकापुर : अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु पात्र सूची जारी

मौसम विभाग की चेतावनी: 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने आज के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ (हवाएं) चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   बिलासपुर जिले में अब तक 32.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

news

छत्तीसगढ़ में खाद संकट और सुशासन पर सवाल, पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने सरकार को घेरा

Published

on

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री Shiv Dahariya ने राज्य सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और सरकार किसानों से धान खरीदी को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे किसान और आम जनता दोनों परेशान हैं। डहरिया ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में सुशासन पूरी तरह खत्म हो चुका है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

पूर्व मंत्री ने राज्य में प्रशासनिक अराजकता और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं और विपक्ष की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक आतंकवाद जैसा माहौल बन गया है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें   रायपुर : पहले घरेलू उपयोग के लिए लगाते थे सब्जियां, आज जिले के गौठानों में बड़े स्तर पर हो रहा उत्पादन

शिव डहरिया ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं को भी निशाना बनाकर काम किया जा रहा है। उनके मुताबिक, सरकार के भीतर ही असंतोष का माहौल है और राजनीतिक आधार पर फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से किसानों की समस्याओं, खाद उपलब्धता और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर तत्काल कदम उठाने की मांग की।

खाद की कमी और धान खरीदी पर हमला: पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और वर्तमान सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती है, जिससे किसान और आम जनता बेहद परेशान हैं

यह भी पढ़ें   CG Crime: भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, पुलिस हिरासत में दोनों हत्यारे

सुशासन का अभाव: उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है। उनके अनुसार आदरणीय मुख्यमंत्री और उनकी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है

नेताओं को टारगेट करने का आरोप: डहरिया ने यह भी दावा किया कि सत्ता पक्ष के ही कुछ नेताओं को टारगेट करके काम किया जा रहा है

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending