छत्तीसगढ़
बिलासपुर रेल मंडल ने किया वित्तीय वर्ष 2021-22 में लक्ष्य से अधिक लोडिंग
इस वित्तीय वर्ष में 159.54 मिलियन टन लोडिंग कर भारतीय रेलवे का सर्वाधिक लोडिंग करने वाला मंडल बना ।
बिलासपुर – 02 अप्रैल 2022
बिलासपुर मंडल ने अपने समर्पित रेलकर्मियों के सम्मिलित, सतत् एवं अनुशासित प्रयास तथा कुशल प्रबंधन से विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करते हुए भारतीय रेलवे का सर्वाधिक लदान करने वाला मंडल होने के खिताब एवं परंपरा को बरकरार रखा है । कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में भी अपने ठोस इरादों के बदौलत बिलासपुर मंडल वित्तीय वर्ष 2021-22 में 159.54 मिलियन टन माल लदान करते हुये भारतीय रेलवे का सर्वाधिक माल लदान करने वाला मंडल बन गया है | वित्तीय वर्ष 2021-22 में मंडल को 159.46 मिलियन टन माल लदान करने का लक्ष्य दिया गया था | इसके अलावा माल ढुलाई आय के आंकड़ों में उच्च गति को बनाए रखते हुये मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में 18274.01 करोड़ रुपए माल ढुलाई राजस्व अर्जन कर नई उपलब्धि हासिल की गई जो कि मंडल द्वारा किसी भी वित्तीय वर्ष में किया गया अब तक का सर्वाधिक माल ढुलाई राजस्व अर्जन है |
इस वित्तीय वर्ष में मंडल द्वारा लोड किए गए वस्तुओं में कोयला, क्लिंकर, लौह अयस्क, सीमेंट, स्टील, खाद्यान, रासायनिक खाद, खनिज तेल एवं स्टील कारखानो के लिए कच्चे माल आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित है ।
ज्ञात हो कि रेलवे द्वारा इस वर्ष माल ढुलाई को आकर्षक बनाने के लिए कई तरह की रियायतें/छूट भी उपभोक्ताओं को दी गई , साथ ही बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के माध्यम से पारंपरिक के अलावा कई नई वस्तुओं का परिवहन भी किया गया | साथ ही मौजूदा नेटवर्क में मालगाड़ियों की गति में भी काफी वृद्धि की गई | मालगाड़ियों की गति में सुधार से सभी हितधारकों के लागत में भी बचत हुई । लॉन्ग हॉल, एनाकोंडा तथा सुपर एनाकोंडा ट्रेनों का परिचालन के साथ ही साथ मंडल में अधोसंरचना विकास के अंतर्गत विभिन्न सेक्शनों में तीसरी व चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कार्य भी व्यापक स्तर पर कराये गए | इन सभी कार्यों के परिणाम नए कीर्तिमान के रूप में सामने आये हैं |
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए महाप्रबंधक आलोक कुमार द्वारा मंडल रेल प्रबंधक आलोक सहाय सहित समस्त अधिकारियों तथा रेलकर्मियों को उनके बेहतरीन प्रयासों की सराहना करते हुये शुभकामनायें दी गई |
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized13 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
