छत्तीसगढ़
अंडर 16 इंटर डिस्ट्रीक्ट एलिट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता: धनंजय नायक की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बिलासपुर जीता
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 16 इंटर डिस्ट्रिक्ट एलीट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है
जिसका शुभारंभ कल दिनांक 2 अप्रैल को किया गया जिसमें बिलासपुर ने अपना पहला मैच राजनंदगांव के मध्य रायपुर के शहीद वीर नारायण अंतरराष्ट्रीय मैदान में खेला और राजनांदगांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 बनाएं। जिसके जवाब में बिलासपुर ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 119 रन बना लिए थे।
आज दिनांक 3 अप्रैल को बिलासपुर ने 119 रनों से आगे खेलना प्रारंभ किया परंतु बिलासपुर के बल्लेबाजों ने आज के दिन सिर्फ 14 रन ही जोड़ पाए और 133 रन बनाकर आउट हो गई फल स्वरुप राजनंदगांव ने बिलासपुर से पहली पारी में 41 रनों की बढ़त बना ली।
दूसरे दिन के पहली पारी में बिलासपुर की ओर से किसी भी बल्लेबाजों ने रन नहीं बना पाए।
वहीं राजनंदगांव की ओर से गेंदबाजी करते हुए आर्य श्रीवास्तव ने चार विकेट उपेंद्र सिंह मरकाम ने तीन विकेट लिए।
इसके पश्चात राजनंदगांव ने अपनी दूसरी पारी खेलना प्रारंभ किया परंतु बिलासपुर के कोच शब्बीर अली ने बिलासपुर के गेंदबाजों को कुछ और ही जलवे दिखाने के लिए प्रेरित किया जिसके जवाब में बिलासपुर के गेंदबाजों ने शानदार सटीक और घातक गेंदबाजी करते हुए राजनांदगांव को 27.2 ओवर में 69 रन पार आउट कर दी।
राजनांदगांव की ओर से अमन आहूजा ने 19 रन और आर्य श्रीवास्तव ने 15 रनों का योगदान दिया।
बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया ।
जिसमे कप्तान धनंजय नायक ने 12 रन देकर चार विकेट प्राप्त किए देवेश यादव ने 22 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किए अनुज चंदा ने 17 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए और अविश यादव ने 6 रन देकर एक विकेट प्राप्त किए।
राजनांदगांव ने पहली पारी के 41 रन की बढ़त और दूसरी पारी के 69 रन के द्वारा बिलासपुर के सामने राजनांदगांव ने मात्र 111 रनो का लक्ष्य रखा।
जिसके जवाब में बिलासपुर ने अपनी दूसरी पारी में 111 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुऐ बड़ी ही आसानी से खेलते हुए 30.3 में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिए और 113 रन बनाए।
बिलासपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए आदित्य श्रीवास्तव और विकेटकीपर आकाशदीप सिंह के मध्य 77 रनों की शानदार साझेदारी हुई।
जिसमें आकाशदीप सिंह और आदित्य श्रीवास्तव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 रन और 28 रनों का योगदान दिया इसके अलावा अवीश यादव नाबाद 13 रन और अनुज चंद्रा ने नाबाद 11 रनों का योगदान दिया राजनांदगांव की ओर से गेंदबाजी करते हुए उपेंद्र सिंह मरकाम और कृष्णम दुबे ने एक-एक विकेट प्राप्त किए।
इस तरह बिलासपुर ने राजनांदगांव को आठ विकेट से हराया और साथ ही 6 अंक प्राप्त करने में सफल हुई वहीं राजनंदगांव को 0 अंक पर ही संतोष करना पड़ा।
बिलासपुर का अगला तीन दिवसीय मैच 6 अप्रैल को भिलाई के मध्य रायपुर केआरडीसीए मैदान में खेला जाएगा।
बिलासपुर अंडर 16 के शानदार जीत पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया सचिव विंटेश अग्रवाल, अनुरागबाजपई ,देवेंद्र सिंह, सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव ,महेंद्र गंगोत्री, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह, राजेश शुक्ला, कमल घोष ,टी साई कुमार, डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव ओटत्तलवार, डॉ आर डी पाठक , राजुल जाजोदिया, भूपेंद्र पांडे, सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, प्रवीण कुमार, अभिषेक सिंह, शेख अल्फाज, अभिनव शर्मा, एस जावेद,महेश दत्त मिश्रा और सोनल वैष्णव इन सभी ने खिलाड़ियों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized22 hours ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized2 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
