Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : अपराध कायमी के कुछ ही घंटे बाद बलात्कार का आरोपी सकरी पुलिस के गिरफ्त मे

Published

on

बिलासपुर| इस प्रकार है कि प्रकरण की पीड़िता थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 20 01 2022 से 24 01 2022 तक के लिए लाखासार शादी में खाना बनाने के लिए आई थी दिनांक 23 01 2022 को जब पीड़िता रात्रि में खाना बना रही थी कि खाना बनाने के दौरान आग जलाने वाले लकड़ी खराब हो गई थी तब उसकी साथी पास ही कमरे में रखे जलाऊ लकड़ी लाने के लिए बोली तब पीड़िता लकड़ी के लिए कमरे में गई, जैसे ही पीड़िता लकड़ी निकाल रही थी उसी समय आरोपी लव कुमार यादव आया और उसे जबर्दस्ती सुने स्थान पर ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा, पीड़िता विरोध करने लगी एवं जोर जोर से चिल्लाने लगी, डीजे बज रहा था जिस करण पीड़िता की आवाज कोई सुन नहीं पाया घटना के बाद लोक लाज के भय से रिपोर्ट नहीं लिखाई थी जो रिपोर्ट दर्ज कराने पर तत्काल धारा सदर का अपराध आरोपी के विरुद्ध दर्ज कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए|

यह भी पढ़ें   दुर्ग: मासूम के साथ दो नाबालिग ने की ऐसी दरिंदगी! सोशल मीडिया में वीडियो बनाकर किया वायरल


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मंजु लता बाज के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस द्वारा आरोपी लव कुमार यादव को पकड़ कर थाना लाकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा का घटित करना सिद्ध पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया , मामला अजमानती होने से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पूरी जिंदगी होगा पछतावा, 20 साल की उम्र के बाद न करें ये गलतियां
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: बेरोजगारी भत्ता योजना की मॉनिटरिंग हेतु जिला स्तरीय समिति गठित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में फिर बारिश के आसार, कई जिलों में चल रही तेज हवाएं
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending