छत्तीसगढ़
IPL क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल फोन एवं ऑनलाइन- आईडी के माध्यम से सट्टा- संचालित करते दो सटोरिए गिरफ्तार
◆6 लाख की सट्टा पट्टी सहित 30 हजार नगदी एवं 01 लैपटॉप 2 मोबाइल जप्त।
◆ACCU एवं थाना सरकंडा टीम की संयुक्त कार्यवाही।
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर द्वारा बिलासपुर के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट को IPL क्रिकेट मैच 2022 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालित करने वालों एवं कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में दिनांक 9 अप्रैल 2022 को एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना सरकंडा क्षेत्र में दो व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन एवं लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहा था। जिस पर श्री हरविन्दर सिंह प्रभारी एंटी क्राइम एवं साइबर तथा परिवेश तिवारी प्रभारी को सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिस टीम द्वारा चेन्नई vs हैदराबाद के क्रिकेट मैच में फोन एवं लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालन करने वाले 02 सटोरिए को रंगेहाथ पकड़ा गया। जिसे कड़ाई से पूछताछ करने पर सटोरियों द्वारा अपने मोबाइल एवं लैपटॉप में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया गया।
जिस पर सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 लैपटॉप, 02 नग मोबाइल, नगदी ₹30 हजार एवं 06 लाख रुपये का सट्टा पट्टी का हिसाब जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:-
01- वीरेंद्र साहू उर्फ विक्की पिताजी जीवराखन साहू उम्र 23 वर्ष निवासी बहतराई थाना सरकंडा बिलासपुर।
02- श्याम पिता बलराम राज उम्र 24 वर्ष साकिन नाग नागिन तलाब, अटल आवास थाना सरकंडा बिलासपुर।
संपूर्ण कार्यवाही ACCU टीम प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी सरकंडा, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक जीवन साहू, आरक्षक बलवीर सिंह, दीपक उपाध्याय, गोविंद शर्मा, नवीन एक्का, विवेक राय, संजीव जांगड़े, महिला आरक्षक शकुंतला साहू का महत्व योगदान रहा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized2 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized3 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized5 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
-
Uncategorized49 minutes ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
