Connect with us

छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार : ट्रैक्टर की ठोकर से हाईस्कूल में पदस्थ शिक्षिका की मौत

Published

on

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के पलारी में ट्रैक्टर की चपेट में आने हाईस्कूल की टीचर की मौत हो गई है। मृतका का नाम अनुराधा शर्मा बताया जा रहा है। इस हादसे से इलाके में हडकंप मच गया है। घटना मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे की है। मृतका ग्राम सोनार देवरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में व्याख्याता पदस्थ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अनुराधा अपने स्कूल में पढ़ने के बाद अपनी एक्टिवा से अपने भाई के साथ घर पलारी की ओर आ रही थी। तभी दूसरी ओर से आ रही तेज ट्रैक्टर ने स्कूटी को ठोकर मार दिया। जिससे शिक्षिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पलारी पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर मृतिका का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में रखवाया गया है।

यह भी पढ़ें   उर्फी ने बता दिया क्यों पहनती है वर्ल्डस कपड़े? कहा- परिवार का पेट पालने के लिए…

भाई ने घटना के बारे में बताया

उनके भाई ने बताया कि मैं आज सुबह 9 बजे अपनी बहन को उसके स्कूल छोड़ने गया था साथ मे भांजी नाव्या भी थी, मैं उन्हें स्कूल छोड़ कर वापस आ गया था उसके बाद बहन को लेकर आ रहा था पीछे की गोद में उनकी 4 साल की पुत्री नाव्याशर्मा भी बैठी थी तभी ग्राम कोसमन्दा के पास ट्रैक्टर की ठोकर से मैं और गोद में बैठी भांजी नाव्या छिटक कर दूर जा गिरे और मेरी बहन अनुराधा शर्मा ने सिर के पीछे गहरी चोट लगने की वजह से मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरा शिक्षक संघ स्तब्ध है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : चकरभाठा पुलिस द्वारा IPL सटोरियों पर कार्यवाही जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल हुए दीक्षांत समारोह में शामिल, संबोधित करते हुए बोले पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय राज्य का सबसे पुराना तथा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले अजय चन्द्राकर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending