Connect with us

छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल में ​निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन, तीन दिन बाद है लास्ट डेट

Published

on

कवर्धा: शिक्षा क्षेत्र में अपना करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल कवर्धा जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल में शिक्षक सहित अन्य पदों पर पर बंपर भर्ती निकली है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 27 पदों पर होनी है, जिसके लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को 26 अप्रैल शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है।

नियम एवं शर्तें

संविदा नियुक्ति पदों पर की गई नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी है शासन / समिति के द्वारा नियुक्ति अथवा कार्य व्यवहार के आधार पर किसी भी समय सेवा से पदच्यूत की जा सकती हैं। छ.ग. राज्य के मूल निवासी आवेदक ही चयन के लिए पात्र होंगे।
आवेदक द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र एवं अन्य दस्तावेज स्व प्रमाणित संलग्न कर स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक के माध्यम से निर्धारित तिथि तक कार्यालय प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शास. अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पंडरिया के आवक / जावक कक्ष जमा आवेदन स्वीकार किये जाएगें सीधे आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।
अपूर्ण एवं त्रुटि पूर्ण आवेदन मान्य नहीं किये जायेगें। अमान्य आवेदनों के संबंध में पृथक से सूचना नहीं दी जावेगी।
आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2021 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 50 वर्ष होना चाहिए आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2021 की स्थिति में की जावेगी उम्र की पुष्टि हेतु 10वीं की अकसूचा प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आयु सीमा में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-सीमा पर जारी छूट संबंधी आदेश / निर्देश संविदा नियुक्ति के लिये भी लागू होंगे।
अंग्रेजी माध्यम के आवेदकों के द्वारा सम्पूर्ण अध्ययन किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय के अंग्रेजी माध्यम से पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा।
प्रथम वरियता प्रतिनियुक्ति के आवेदकों को दी जायेगी। पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति के आवेदकों के आवेदन प्राप्त न होने की दशा में संविदा भर्ती किया जावेगा।
भविष्य में शासन के द्वारा उक्त पदों पर भर्ती किए जाने पर यह नियुक्ति स्वमेव निरस्त मानी जाएगी।

यह भी पढ़ें   19 अक्टूबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   ‘ठोको ताली को छोड़, अब मारो झाड़ू, सिद्धू के ट्वीट से सोशल मीडिया पर गरमाई सियासत!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर जिला मुख्यालय में विधायक रश्मि सिंह ने फहराया तिरंगा... कलेक्टर, एसपी, महापौर मौजूद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : मौसम विभाग ने जारी किया तेज बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending