Connect with us

छत्तीसगढ़

विहिप बजरंग दल के प्रशिक्षण वर्ग हेतु तैयारी जोरों पर…

Published

on

विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करता है।
इसी कड़ी में इस वर्ष यह प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग बिलासपुर के सरस्वती शिशु मंदिर तिलक नगर में होगा। यह प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 14 मई से 21 मई के बीच होना तय किया गया है।
प्रशिक्षण वर्ग के सम्बंध में चर्चा करते हुए बताया गया कि इस सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की दिनचर्या सुबह 5 बजे से शुरू होगी जिसमे कार्यकर्ताओं के बौद्धिक प्रशिक्षण एवं शारिरिक अभ्यास होना है ततपश्चात स्वल्पाहार एवं फिर यही प्रक्रिया शाम की पाली में दोहराई जाएगी। एवं यही निरंतर 7 दिन तक चलेगा। इस प्रदेश अभ्यास वर्ग मे राष्टीय व् प्रदेश के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेगे।

यह भी पढ़ें   यात्रीगण ध्यान दें! अमरकंटक एक्सप्रेस आज रद्द


बैठक में निर्णय लिया गया कि यह प्रशिक्षण वर्ग पूर्ण आवासीय रहेगा,जिसमे कार्यकर्ताओं के रहने खाने की व्यवस्था समेत समस्त इंतजामों के सम्बंध में तैयारी करने के लिए जिला टोली के बीच व्यवस्था की जिम्मेदारी बांटी गई।
अंत में जिला टोली समेत खण्ड प्रखण्ड से आये कार्यकर्ताओं से इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई। चूंकि यह प्रदेश स्तरीय वर्ग इस बार बिलासपुर में हो रहा है इसलिए यहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने एवं प्रशिक्षित होने की अपील की गई।।बैठक के अंत मे जिला टोली के द्वारा विहिप बजरंग दल के जिला सह सयोजक रौनक केसरी को श्री राम जी की फोटो भेट कर जन्मदिन की शुभकामनाये दी गई.

यह भी पढ़ें   जांजगीर में हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत


बैठक मे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ललित माखीजा,प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता,चंद्रकांत साहू,जिला अध्यक्ष सोमित्र गुप्ता,जिला मंत्री विकाश शर्मा,जिला सह मंत्री दीपक सोनी,जिला उपाध्यक्ष जीवन मिश्रा,जिला कोषाध्यक्ष दीपेश पाटीदार,महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल,जिला सयोजक दीपक सिंह ठाकुर,जिला सह सयोजक रौनक केसरी,प्रभात यादव,प्रमोद कश्यप,आशीष खंडेलवाल,अवधेश सिंह,यश तिवारी आदि उपस्थित थे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Raipur By-election 2024 : रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव : मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को वोट देने लिए 13 नवम्बर को मिलेगा सवैतनिक अवकाश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आलोक कुमार, महाप्रबंधक राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जांजगीर में हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending