छत्तीसगढ़
थाना हिर्री पुलिस द्वारा जुआरियों पर सक्त कार्यवाही जारी
• जुमला रकम 19330/- रुपये नगदी 52 पत्ती ताश जप्त |
• मोटर सायकल अपाचे क्रमाक CG10 EM 5765. हिरो होन्डा सीडी डॉन क्रमाक CG10 3254, होन्डा साईन CG10 AF 2017 को जप्त किया गया
विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर व अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार झा के दिशा निर्देश पर व नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा बिलासपुर गरिमा द्विवेदी के मार्ग दर्शन पर थाना हिर्री द्वारा टीम बनाकर ग्राम झल्फा अटल आवास के पास रेड कार्यवाही किया गया जो जुवाडियों के पास एवं फड से जुमला रकम 19330/- रूपये नगदी, 52 पत्ती ताश, एक प्लास्टिक की बोरी फही. मोटर सायकल अपाचे क्रमाक CG10 EM 5765, हिरो होन्डा सीडी डॉन क्रमांक CG10 3254, होन्डा साईन CG10 AF 2017 को जप्त कर 13 जुआ एक्ट का कार्यवाही किया गया।
नाम आरोपी
- सुनील सिंह ठाकुर पिता राधेश्याम ठाकुर उम्र 27 वर्ष सानिक मुढीपार थाना बिल्हा 02. सोमेश साहू पिता भरतलाल साहू उम्र 29 वर्ष सकिन चकरभाठा थाना चकरभाठा 03. संजुगिरी गोस्वामी पिता बंगला गिरीगोस्वामी उम्र 32 वर्ष साकिन चकरभाठा थाना चकरभाठा 04. दीपक नागवानी पिता कमल नागवानी उस 25 वर्ष साकिन चकरभाठा थाना चकरभाठा 05. मुस्तुजा मोहम्द पिता सेख मोहम्मद उम्र 37 वर्ष साकिन चकरभाठा थाना चकरभाठा 06 अनवर पुरवले पिता राजु पुरवले उम्र 27 साल साकिन अचानपुर थाना चकरभाठा 07. सूर्या यादव पिता रामगोपाल यादव इस 20 वर्ष सकिन अचानकपुर थाना चकरभाठा 08. नारायण यादव पिता रामखिलावन यादव उम्र 40 वर्ष साकिन अचानकपुर थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग.
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय की बड़ी घोषणा : ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ के तहत 6671 ग्रामीण स्कूलों में बनेंगे बालिकाओं के लिए नए शौचालय
-
Uncategorized6 days ago
‘युवाओं को नहीं संभाला गया तो बोझ बन जाएंगे…’, मोहन भागवत ने चेताया
-
Uncategorized6 days ago
सस्ता डेटा, AI स्किल ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग, ₹1 लाख करोड़ का फंड… लाल किले से Gen-Z के लिए पीएम मोदी ने ‘युवा मिशन’ का किया ऐलान
-
Uncategorized4 days ago
बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान : 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की नियुक्ति, स्मृति ईरानी महासचिव बनाई गईं
-
Uncategorized5 days ago
BCCI में बड़े बदलाव की तैयारी, VVS लक्ष्मण बन सकते हैं ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’
-
Uncategorized3 days ago
NEET परीक्षा प्रणाली फुलप्रूफ, सेंध लगाना मुश्किल…,’ मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में किया दावा, शीर्ष न्यायालय बोला- UPSC से सीखिए
-
Uncategorized2 days ago
CG ED Raid Update: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल समेत करीबियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी खत्म, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त
-
Uncategorized14 hours ago
साय सरकार के नेतृत्व में बनने वाले बीईएमएल संयंत्र से रोजगार के साथ खुलेगा मुंगेली में विकास का द्वार…
