छत्तीसगढ़
थाना सरकंडा पुलिस को हत्या का षडयंत्र करने, फिरौती व आर्म्स एक्ट के तहत फरार आरोपी करन कश्यप उर्फ रॉकी को पकड़ने में मिली सफलता
आरोपी के परिवार पर नजर रखी गई थी जो परिवार से मिलने आने के दौरान घेरा बंदी कर किया गया गिरफ्तार
नाम आरोपी=राकी उर्फ़ करन कश्यप पिता श्री ध्वज कश्यप उम्र 20 साल निवासी गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
शहर में आपराधिक घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस उप महानिरीक्षक बिलासपुर द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था ,
जिसके पालन में थाना सरकंडा में बंगालीपारा गली नंबर 3 से विवेचना के तहत पूर्व में आरोपी सुमेश कश्यप तथा किशन कश्यप को एक नग कट्टा एवम 2 नग कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था, जो पूछताछ पर अपने साथी किशन कश्यप, रॉकी उर्फ करन कश्यप एवम कुंदन सागर के साथ मिलकर ग्राम गिधौरी के मोंटी कश्यप से पूर्व मारपीट के विवाद पर हत्या करने की योजना बनाते पाए जाने पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1371/21, धारा 115, 120 बी भा.द.वि. पंजीबद्ध कर सुमेश कश्यप तथा किशन कश्यप को गिरफ्तार किया जा चुका है वही उनका साथी रॉकी उर्फ करन कश्यप और कुंदन सागर दो साथी के पकड़े जाने की सूचना पाकर फरार हो गया था,
आज मुखबिर से सूचना मिली कि पूर्व फरार आरोपी रॉकी उर्फ करन कश्यप अशोक नगर में घूम रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी परिवेश तिवारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर तत्काल टीम बनाकर आरोपी की घेराबंदी की गई जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया, थाना लाकर पूछताछ करने पर बताया कि वह उड़ीसा में छुपा था और फिर उड़ीसा भागने के फिराक में था, जिसे विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरकंडा परिवेश तिवारी, उ नि मनोज पटेल तथा आरक्षक प्रमोद सिंह, अविनाश कश्यप,सोनू पाल तथा तदबीर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized5 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized6 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized1 day ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized2 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
