Connect with us

छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने ली अधिकारियों की क्लास…

Published

on

सूरजपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को प्रतापपुर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी मुस्तैदी से काम करें और जनता के प्रति जवाबदार बनें. काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसी के साथ सीएम ने गुड गवर्नेंस का तरीका बताया. सीएम बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत शुक्रवार को प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के बाद प्रतापपुर पहुंचे थे.

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस इलाके में पानी की कमी की स्थिति है. इस पर सीएम ने भूजल स्तर में कमी को दूर करने पर विशेष ध्यान देने को कहा. साथ ही नरवा के काम तेजी से पूरे करने को कहा. प्रतापपुर सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू उपस्थित थे.

सरकारी बिल्डिंग में वाटर हार्वेस्टिंग

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा: करवाचौथ के दिन ही पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, पढ़ें पूरा मामला...

बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि हेलीकॉप्टर से आते समय देखा एक नाला सूख गया है. पर ट्रीटमेंट वाले नाला में पानी है. नरवा योजना के तहत नालों का ट्रीटमेंट तेजी से करें. सीएम ने कहा कि प्रतापपुर में सरकारी बिल्डिंग में रेन वाटर हार्वेस्टिंग रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि रायपुर शहर के बाद सूरजपुर पहला जिला है, जहां 800 फ़ीट में पानी नहीं है. वाटर रिचार्जिंग पर ध्यान दें, बिना झिझक के अच्छा काम करें.

सीएम ने बताया गुड गवर्नेंस का तरीका

सीएम बघेल ने कहा कि वन भूमि में जिन लोगों का 13 दिसंबर 2005 के पहले से कब्जा है उन सभी को फारेस्ट लेंड पट्टा मिल जाए. भ्रमण के दौरान राजस्व विभाग की शिकायतें मिली, उनका निराकरण करें. पटवारी की शिकायतें ज्यादा हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि आवर्ती चराई के लिए पहाड़ी, बस्ती से दूर गौठान बन रहे है, इस पर अधिकारी ध्यान दें. गांवों के नजदीक गौठान बनाए. गौठान योजना में गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसी तरह गरीब लोगों के राशन कार्ड अवश्य बनाए जाएं. यदि किसी गरीब को राशन कार्ड न मिले तो ये हमारी गलती है. यदि कोई समस्या है तो अधिकारियों को अवगत कराइये. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि लोगों से उनकी भाषा में बात करिए उनको अच्छा लगेगा. गुड गवर्नेंस का यही तरीका है.

यह भी पढ़ें   CG Breaking: छत्तीसगढ़ में पूर्व IAS ने मुख्यमंत्री बघेल की मौजूदगी में किया कांग्रेस में प्रवेश

शिकायत के लिए ऑनलाइन कॉल सेंटर

सीएम ने कहा कि जिले के प्रभारी सचिव समीक्षा कर यह सुनिश्चित करें कि जितनी भी घोषणाएं की गई हैं, निर्देश दिए गए हैं, वे पूरे हों. शिकायत निवारण के लिए ऑनलाइन कॉल सेंटर खोले जाएंगे। नादियों से बालू की अवैध खुदाई के मामलों में कड़ाई से करवाई की जाएगी. अवैध उत्खनन पर कड़ाई से कार्रवाई होगी.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पीएम मोदी ने सूडान में फंसे सभी भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने के दिए निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर आर्म्स एक्ट के तहत 13 से अधिक आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिल्हा थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई जारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending