छत्तीसगढ़
अकलतरा रेलवे स्टेशन में नवनिर्मित लिफ्ट एवं कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड का लोकार्पण
यात्रियों की यात्रा को सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनाने की बेहतरीन पहल |
अतिथियों ने कहा अच्छी सुविधा , रेलवे प्रशासन का किया धन्यवाद |
रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार स्टेशनों एवं गाडियों में यात्री सुविधाओं का विकास एवं उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है । इसी संदर्भ में अकलतरा स्टेशन में लिफ्ट तथा कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है |
इस सुविधा का लोकार्पण आज दिनांक 15 मई 2022 को प्रातः 11 बजे माननीय सांसद गुहाराम अजगल्ले के कर कमलों द्वारा तथा माननीय विधायक सौरभ सिंह की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ | इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के अलावा मंडल रेल प्रबंधक आलोक सहाय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक(समन्वय) पुलकित सिंघल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/मालभाड़ा सुस्कर विपुल विलासराव, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता श्री अनिरंजन प्रसाद, मंडल अभियंता श्री आदित्य त्रिपाठी सहित रेलवे के अनेक अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे ।
इस लोकार्पण कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक सहाय द्वारा स्वागत भाषण के दौरान इस सुविधा के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया | कार्यक्रम को संबोधित करते हुये माननीय सांसद, गुहाराम अजगल्ले ने कहा कि यह गरिमामय लोकार्पण समारोह इस क्षेत्र के वासियों के लिए सुखद पल है | अकलतरा स्टेशन में विकास तथा जनहित के कार्य रेलवे द्वारा तेजी से कराये जा रहे हैं | आगे भी इस प्रकार की सुविधाएं मिलती रहेगी | इस सुविधा से अकलतरा स्टेशन से यात्रा करने वाले सभी यात्री लाभान्वित होंगे | इस सुविधा की उपलब्धता के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी तथा रेलवे प्रशासन को धन्यवाद दिया |
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये माननीय विधायक श्री सौरभ सिंह ने इस सुविधा को इस क्षेत्र के लोगों के लिया बड़ी सौगात बताते हुये रेलवे प्रशासन का धन्यवाद किया तथा जनता को बधाई दी | उन्होने कहा कि रेलवे द्वारा बहुत ही अच्छे कार्यक्रम कराये गए जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ ही जनता व रेलवे से सीधा संवाद करने का अवसर मिला | साथ ही उन्होने अकलतरा स्टेशन को और विकसित करने की आवश्यकता से रेलवे प्रशासन को अवगत कराया |
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक(समन्वय) पुलकित सिंघल ने किया |
रेलवे को आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि इस सुविधा की उपलब्धता से यहाँ के यात्रियों की यात्रा सरल, सुगम एवं सुविधाजनक हो जाएगी | खासकर दिव्यांग जनों एवं वरिष्ठ नागरिक यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म आवागमन में काफी आसानी होगी | साथ ही यात्रियों को गाड़ियों के आने के पूर्व ही कोच के आने की सही स्थिति की जानकारी मिलने से उनकी यात्रा सरल एवं आसान होगी |
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 hour ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
