छत्तीसगढ़
गोधन न्याय योजना : जेल में कैदी तैयार कर रहे वर्मी कंपोस्ट
रायपुर| छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना और सुराजी गांव योजना का लाभ जेल में बंद कैदियों को भी मिल रहा है। इससे कैदियों को न सिर्फ स्वरोजगार की नई दिशा मिली है, बल्कि जेल परिसर में हरियाली लिए खुशनुमा माहौल तैयार किया जा रहा है। महासमुंद जिले में गोधन न्याय योजना का विस्तार बारनवापारा के अंचलों के साथ जेल तक कर दिया गया है। यहां कैदियों ने पहली खेप के रूप में 7 क्विटल वर्मी कंपोस्ट तैयार किया है। आने वाले कुछ दिनों में लगभग 25 क्विटल वर्मी भी तैयार हो जाएगा। तैयार वर्मी कंपोस्ट को जेल प्रशासन द्वारा खरीदकर जेल के भीतर बाड़ी विकास के तहत बनाई जा रही पोषण वाटिकाओं में उपयोग किया जाएगा। इस तरह कैदियों की ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाकर उनकी मनःस्थिति और व्यवहार में सुधार की उम्मीद भी की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा जेल के भीतर कैदियों को स्वरोजगार से जोड़ते वर्मी कंपोस्ट निर्माण, मशरूम उत्पादन और अन्य रोजगार मूलक गतिविधियां शुरू की गयी हैं। इसके प्रथम चरण में 40-40 चयनित कैदियों द्वारा जेल परिसर में बने टैंक में वर्मी कंपोस्ट का निर्माण किया गया है। साथ ही पोषण वाटिका में साग भाजी के रोपण की तैयारी है। पहले चरण में मिट्टी का पटाव कर प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। वर्मी कंपोस्ट का प्रशिक्षण नगर पालिका परिषद और पोषण बाड़ी का प्रशिक्षण उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त क्रेडा द्वारा 6 लाख 30 हजार रुपये का बायो गैस लगाने की तैयारी चल रही है। जिसका उपयोग खाना बनाने में किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार द्वारा जेल के चारो तरफ ब्लॉक प्लांनटेंशन का भी कार्य किया जा रहा है। अतिरिक्त भूमि पर फलदार पेड़ लगाएं जाएंगे। परिसर के बाहर खाली पड़ी जमीन पर पशु पालन विभाग द्वारा चारागाह विस्तार हेतु नेपियर घास लगाने की तैयारी की जा रही। इन सभी कार्याे में सुरक्षा व्यवस्था पर भी पूरी तरह नजर रखी गयी है।
सहायक जेल अधीक्षक अभिषेक मिश्रा ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत जेल में गतिविधियां प्रारंभ की गई है, इसके सकारात्मक परिणाम मिलने लगे हैं। मनोचिकित्सक डॉ. राकेश प्रेमी का कहना है कि कैदियों को ऐसे प्रशिक्षण एवं कार्याे में लगाने से उनके व्यवहार में सकारात्मक सुधार होता है। उन्हें डिप्रेशन से बचाव होने के साथ अच्छे इंसान बनने में मदद मिलती है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय की बड़ी घोषणा : ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ के तहत 6671 ग्रामीण स्कूलों में बनेंगे बालिकाओं के लिए नए शौचालय
-
Uncategorized6 days ago
‘युवाओं को नहीं संभाला गया तो बोझ बन जाएंगे…’, मोहन भागवत ने चेताया
-
Uncategorized6 days ago
सस्ता डेटा, AI स्किल ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग, ₹1 लाख करोड़ का फंड… लाल किले से Gen-Z के लिए पीएम मोदी ने ‘युवा मिशन’ का किया ऐलान
-
Uncategorized4 days ago
बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान : 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की नियुक्ति, स्मृति ईरानी महासचिव बनाई गईं
-
Uncategorized5 days ago
BCCI में बड़े बदलाव की तैयारी, VVS लक्ष्मण बन सकते हैं ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’
-
Uncategorized4 days ago
NEET परीक्षा प्रणाली फुलप्रूफ, सेंध लगाना मुश्किल…,’ मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में किया दावा, शीर्ष न्यायालय बोला- UPSC से सीखिए
-
Uncategorized2 days ago
CG ED Raid Update: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल समेत करीबियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी खत्म, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त
-
Uncategorized18 hours ago
साय सरकार के नेतृत्व में बनने वाले बीईएमएल संयंत्र से रोजगार के साथ खुलेगा मुंगेली में विकास का द्वार…
