Connect with us

छत्तीसगढ़

नारी शक्ति को लेकर ‘हमर बात हमर बहिनी मन साथ’ कार्यक्रम हुआ संपन्न

Published

on

CIPSFR द्वारा आयोजित ‘हमर बात हमर बहिनी मन साथ’ कार्यक्रम संपन्न हुआ, महिला सशक्तिकरण रहा प्रमुख विषय।

रायपुर । महिला सशक्तिकरण एवं कॉउंसिलिंग के प्रमुख विषय पर केंद्रित ‘हमर बात हमर बहिनी मन साथ’ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम को ‘छत्तीसगढ़ इनिशिएटेड पीस स्टडीज एंड रिसर्च फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम संयोजक कैलाश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के जरिये नारी शक्ति को जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है। बस्ती से लेकर राज्य तक महिलाओं का 21वी शताब्दी में भी शीर्ष प्रतिनिधित्व में प्रतिशत कम है और इस विषय का चिंतन करने यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: 14580 शिक्षकों की नियुक्ति मामले में प्रदेश सरकार को बड़ी राहत, शासन के जवाब से हाईकोर्ट संतुष्ट

प्रत्येक वर्ष 21 मई के दिन CIPSRF को इस प्रकार कार्यक्रम को आयोजित करेंगे तथा आज का कार्यक्रम उन मातृ शक्तियों को समर्पित करेंगे जिनका आज जन्मदिन है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ करुणा कुर्रे (सतनामी समाज प्रदेश अध्यक्ष) और विशेष अतिथि के रूप में उन्नति यादव (कंपनी सेक्रेटरी), रजनी ठाकुर (पत्रकार) प्रमुख रूप स् उपस्थित रहे। सुनंदा शर्मा एवं संस्था की डायरेक्टर डॉ वर्णिका शर्मा भी उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन पायल विशाल एवं एकता शर्मा ने किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जगदलपुर : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने की वन धन विकास केंद्र धुरागांव के कार्यो की सराहना
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पुलिस महानिरीक्षक के स्थानांतरण पर कार्यालयीन स्टाफ द्वारा दी गई भावभीनी विदाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   'मिशन समपार' आवश्यक रखरखाव हेतु बंद
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending