छत्तीसगढ़
सूरजपुर : आरबीसी 6-4 के तहत 27 पीड़ित परिवारो के परिजन को 1 करोड़ 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
सूरजपुर| राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा दुर्घटनाओं से मृतक हुए 27 पीड़ित परिवारों के परिजनो के आवेदनों को निराकरण करते हुए कलेक्टर इफ्फत आरा द्वारा आदेश जारी कर 1 करोड़ 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें मृतक बंशीलाल साहू आ. धनेश्वर साहू ग्राम जूर भैयाथान के निकटतम वारिश पत्नि बुधनी को, मृतक उज्जवल पैकरा आ. संजय पैकरा कुसमुसी भैयाथान के निकटतम पिता संजय पैकरा, मृतिका लक्ष्मी पति महेश कुमार सिंह मदनेश्वरपुर रामानुजनगर के पति महेश कुमार सिंह, मृतक रामनाथ आ. बुधुराम मकरंदीपुर रामानुजनगर के निकटतक वारिश पत्नि सुखमनिया, मृतक रामदेव आ. प्रधान सिंह कृष्णपुर निकटतक वारिशगण पुत्र विजय प्रताप सिंह व पुत्री इन्दरमनी, गुड्डी, मृतक अमित कुशवाहा आ. रुपसाय लटोरी के पिता रुपसाय एवं माता उषा, मृतक आदित्य कुमार आ. गोवर्धन राम चेरवा उम्र 10 वर्ष करमपुर लटोरी के पिता गोवर्धन को, मृतिका इन्द्रमनी पति रामप्रसाद गांगीकोट लटोरी के निकटतम वारिश पति रामप्र्रसाद आ. शिवलाल को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।
इसी तरह मृतक राम अवतार आ. स्व. सोहन गांगीकोट के निकटतम वारिश भाई बनवारी देवांगन आ. स्व. सोहन, मृतिका रामकेली पति रामप्रसाद जाति पण्डो मदनपुर लटोरी के पति रामप्रसाद एवं पुत्र दशरथ, नीलनारायण, रामानारायण व पुत्री फुलसंुदरी को, मृतक महावीर सिंह आ. बुधसेन सिलफिली के निकटतम पत्नि सुगरी बाई, पुत्र धनेश्वर, केश्वर सिंह एवं पुत्री मालती, इन्द्रावति, देवन्ती को, मृतक कृष्ण कुमार आ. बागरसाय उंचडीह के पत्नि दशमेत, मृतिका निर्मला पति छोटू सलका सूरजपुर के पति छोटू आ. बेचेन व पुत्री प्रीति मरकाम को, मृतिका सुन्दरी बाई पति किशुन सिंह केतका के पति किशुन सिंह, मृतक पत्तल सिंह आ. बुडगी जमदेई के वारिशगण पुत्र चमन सिंह व पुत्री सोनियारो को, मृतक दिलबरन आ. दुलारसाय पंचवटी के पत्नि रतमनिया, मृतक भुखसाय आ. मंगलसाय साल्ही के पत्नि रामवती, मृतिका बबीत राजवाडे़ आ. राजकुमार अगस्तपुर के पिता राजकुमार, मृतक बिहारी पिता स्व. रामेश्वर बरगीडीह प्रतापपुर के पत्नि लखमनियां, मृतक देवसाय आ. रामाराम जाति कोड़ाकू शिवपुर प्रतापपुर के पत्नि कुसुम, मृतक बाबूलाल आ. बुधराम देवरी प्रतापपुर के पिता बुधराम, मृतक उदय पैकरा आ. धनेश्वर मरहठा प्रतापपुर के पत्नि ज्योति देवी, मृतिका उर्मिला पति ननकू ग्राम कोरंधा प्रतापपुर के पति ननकू आ. समल साय, मृतिका मानकुंवर पति सरनासी सिंह उमझर चांदनी बिहारपुर के पति सरनासी सिंह को, मृतक टेमन सिंह आ. भुखदेव कटिन्दा भैयाथान के पत्नि उर्मिला, मृतिका संजू पति महेन्द्र कुमार देवनगर के पति महेन्द्र कुमार एवं मृतिका दुर्गामनी पति जुधन यादव सिंघरी प्रतापपुर के पति जुधन यादव आ. किशुन व पुत्र नाबालिक अनिल, पुत्री अनिता, सुनीता को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized1 day ago
ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ी: विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच अमित शाह का बड़ा फैसला, CEC आगरा से लेकर दिल्ली तक अभेद सुरक्षा में रहेंगे
-
Uncategorized4 days ago
इजरायली पीएम भारतीय पायलट की बहादुरी के हुए मुरीद, PM मोदी और स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया
-
Uncategorized2 days ago
कोयला घोटाला : चार्जशीट में कवि कुमार विश्वास को 25 लाख भुगतान का जिक्र, विधायक देवेंद्र यादव-सूर्यकांत तिवारी की चैट से खुलासा
-
Uncategorized8 hours ago
PM मोदी के नाम पर होगा नोएडा का जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव
