Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर एयरपोर्ट पर बंदूक के साथ घुसा युवक, चेकिंग के दौरान बैग में मिला अमेरिकन पिस्टल

Published

on

रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट पर एक युवक के पास से अमेरिकी पिस्टल बरामद हुआ है। बोर्डिंग पास ले चुके युवक के सामानों की तलाशी जब CISF के जवानों ने की तो सकेनर से उसके बैग में पिस्टल दिखी। उसे तत्काल CISF के जवानों ने घेरकर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है कि पिस्टल उसके पास आई कहां से। इस तरह एयरपोर्ट पर हथियार मिलने की घटना से सुरक्षा में तैनात CISF के जवान अलर्ट मोड पर आ गए थे।

उल्लेखनीय है कि रायपुर से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की प्लेन लगभग तैयार खड़ी थी। उसी प्लेन से यात्रा करने के लिए बिलासपुर निवासी युवक जय थडानी टिकट लेकर बोर्डिंग पास के साथ एयरपोर्ट पहुंचा था। लेकिन जय के बैग में पिस्टल थी। पिस्टल के साथ उसे अंदर एंट्री भी मिल गई थी। इसके बाद जब वह सुरक्षा जांच के लिए CISF की टीम के पास पहुंचा तो अपना बैग स्कैन मशीन में देकर पर्सनल बॉडी चेक के लिए गया। बैग स्कैन कर रहे अफसर ने देखा कि अंदर पिस्टल रखी है। दोबारा से स्कैन करने पर भी पिस्टल दिखी। बस फिर कया था फौरन जय थडानी को CISF के जवानों ने घेर लिया। उसे बैग खोलकर दिखाने को कहा गया। बैग खोलने पर अंदर से पिस्टल निकली। जांच करने पर पता चला कि ये पिस्टल अमेरिकन है। जय के पास इस पिस्टल का कोई लाइसेंस नहीं था। फौरन इसकी खबर माना पुलिस को दी गई और जय को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़ें   बिल्हा पुलिस के द्वारा छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को चंद घंटो में किया गया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा गया युवक बिलासपुर का रहने वाला है। रायपुर के पंडरी इलाके में वह कपड़े की दुकान चलाता है। वर्तमान में वह तेलीबांधा में रहता है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पिस्टल उसके पास कहां से आई, अब तक उसने पुलिस को नहीं बताया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2022-23 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: बाल बाल बचे छात्र, अचानक भरभराकर गिरी स्कूल की छत...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: सिम्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों के सराहनीय प्रयासों से एक मनोरोग बालिका न केवल अपने परिवार तक पहुंच पाई बल्कि मानसिक स्थिति में भी सुधार देखा गया।
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending