छत्तीसगढ़
बिलासपुर: समृद्धि विहार में हुए चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार… चोरी के शत प्रतिशत मशरुका बरामद
नाम आरोपी :
(1) सुरेश पटेल उर्फ मुकेश उर्फ पान्तनु पिता गुहाराम पटेल, उम्र 32 वर्ष, सा. तोरवा, पटेल मोहल्ला, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
( 2 ) 02 विधि से संघर्षरत् बालक जप्त
सम्पत्ति :- दो नग सोने का झुमका, 11 नग चांदी का पायल, सोने का हार और झाला 01 नग, 8 नग सोने का मंगलसूत्र, एक नग सोने का टाप्स, दो नग टॉप्स, एक नग सोने का अंगुठी, एक जोड़ी सोने का बॉली, एक नग सोने का नथ, एक नग चांदी का बिछिया सेट, जुमला कीमती 1,95,000 /- रुपये
जानिए पूरा मामला
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया शैल हंस, सा. समृद्धि विहार कालोनी, सेन्दरी दिनांक-09/06/2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक घटना 08/06/2022 के 13:00 बजे से 09/06/2022 के प्रातः 09:00 बजे के मध्य अज्ञात आरोपी द्वारा इसके मकान नं.-274 समृद्धि विहार कालोनी से सोने चांदी के जेवर, जुमला कीमती 1,95,000/- रुपये चोरी कर ले गया है, की रिपोर्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान प्रकरण की गंभीर से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए उ.म.नि. एवं व.पु.अ. महोदया पारुल माथुर द्वारा अज्ञात आरोपियों को अतिशीघ्र पकड़ने हेतु आदेशित किया गया, जिसके परिपालन में अ.पु.अ. उमेश कश्यप, न.पु.अ. महोदया (सरकण्डा), स्नेहिल साहू द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु निर्देशित करने पर थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक सुनील तिर्की के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर आसपास के क्षेत्रों पर सतत् निगाह रखी गई थी कि दिनांक-13/06/2022 को श्रृंगार सिटी कालोनी में दो लड़कों को चोरी करने के आशय से घुसने की सूचना पर तत्काल रवाना होकर पकड़कर थाना लाया गया, जिसमें से एक बालक से पूछताछ किया गया, जो अपने साथी सुरेश पटेल उर्फ मुकेश उर्फ पान्तनु एवं एक अन्य बालक के साथ मिलकर समृद्धि विहार में चोरी करना तथा चोरी के सोने चांदी के जेवर को आपस में बांटना स्वीकार किया।
नाबालिग बालक के मेमोरेण्डम के आधार पर मास्टरमाइंड आरोपी सुरेश पटेल उर्फ मुकेश उर्फ पान्तनु का तकनीकी सहायता लेकर पता तलाश किया जा रहा था जो ट्रेन में सवार होकर दिल्ली जा रहा था, जिसे पेण्ड्रोरोड़ रेलवे स्टेशन में पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर थाना लाया गया, जिससे चोरी की सम्पत्ति सोने चांदी के जेवरात बरामद किया गया है। आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत् बालकों के विरुद्ध धारा 457, 380, 34 भादवि के तहत विधिवत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
विशेष योगदान :- निरीक्षक सुनील तिर्की, उपनिरीक्षक बोधन सिंह ठाकुर, सउनि शत्रुहन प्रसाद लहरे, आर. 1124 आशीष सिंह, आर. 1216 महादेव कुजुर, आर. 1357 राकेश कुमार साहू, आर. 877 संजय कश्यप, आर. 1042 दीनबंधु कोरी, आर. 972 संतोष सिंह ठाकुर, आर. 1332 समारु लकड़ा (ACCU) से उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा आर. अतुल सिंह, आर.संजीव जांगड़े, आर. निखिल जाधव ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
