Connect with us

छत्तीसगढ़

बिल्हा थाना परिसर मे 101 पौधारोपण कर नक्षत्र वाटिका का जीर्णोद्धार किया गया

Published

on

विश्वयोग दिवस के अवसर पर थाना बिल्हा मे पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल
माथुर, अति. पु. अधीक्षक उमेश कश्यप एवं अति. पु.अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार झा अति. पु. अधीक्षक चकरभाठा गरिमा
द्विवेदी के मार्गदर्शन में बिल्हा थाना प्रभारी पारस पटेल एवं समस्त थाना स्टाफ बिल्हा एवं बिल्हा के नागरिको के अथक प्रयास एवं परिश्रम से सार्वजनिक नक्षत्र वाटिका का जीर्णोद्धार कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत उ०म०नि० / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर ने. नक्षत्र वाटिका मे 27 नक्षत्रों के अनुसार तथा दिशा अनुरूप एवं थाना परिसर मे 101 पौधारोपण कर नक्षत्र वाटिका का जीर्णोद्धार किया गया तथा बिल्हा स्टाफ द्वारा अगामी 15 जुलाई 2022 को 1001 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है ।

पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए थाना के मंदिर परिसर मे सार्वजनिक प्यूरीफायर वाटर कूलर लगाया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन किया गया तथा थाना परिसर में स्थित पुलिस फैमली क्वार्टर के लिए पानी व्यवस्था एवं अस्थाई रोड की व्यवस्था की गई।

पुलिस थाना बिल्हा के द्वारा थाना मे रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे पुलिस थाना बिल्हा स्टाफ एवं बिल्हा के नागरिको
द्वारा मिलकर थाने मे 50 से अधिक लोगो द्वारा रक्त दान किया।

थाना परिसर मे स्थित थाना मंदिर, नक्षत्र वाटिका,बाउड्रीवाल का
रंगरोगन कर लाईट की व्यवस्था की गई तथा मनोरजन एवं खेलकुद के लिए ग्राउण्ड का निर्माण किया गया है।

बिल्हा शहर की चाक चौबंध व्यवस्था को बनाये रखने मुख्य चौक चौराहो व भीड़भाड़ वाले क्षेत्र मे सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था
की गई है।

यह भी पढ़ें   49 रुपए लगाकर में करोड़पति बन गया ये ड्राइवर, पढ़ें पूरी ख़बर…..
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   लूट के इरादे से कोटा के पेट्रोल पंप में गोली चलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अम्बिकापुर : विचाराधीन बंदी के मृत्यु की होगी दाण्डिक जांच
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: विधायक शिवरतन ने लैंड करप्शन मामले पर किया ध्यानाकर्षण..
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending