Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना सीपत एवं एंटी साइबर क्राइम एवं कंट्रोल यूनिट की मोबाइल चोर के खिलाफ कार्यवाही, 10 नग मोबाइल बरामद

Published

on

  1. आरोपी से 10 नग मोबाइल (कुल किमती 1,50,000 रुपए) बरामद |
  2. आरोपी द्वारा चोरी के दौरान उपयोग में लाया जाने वाला मोटरसाइकिल भी किया गया जप्त |

आरोपी

  1. अमित खत्री पिता राजकुमार खत्री उम्र 39 साल निवासी तोरवा संतोषी मंदिर के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर

संक्षिप्त विवरण

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशानुसार संपत्ति संबंधी अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है|

इसी क्रम में एंटी साइबर क्राइम एंड कंट्रोल यूनिट जिला बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक श्री हरविंदर सिंह एवं उनकी टीम के सहयोग से अपराध क्रमांक 484/2021, धारा 392, 34 भादवी के आरोपी को पकड़ा गया | आरोपी ने अपने मेमोरेंडम में बताया कि दिनांक 8-10-2021 को शाम करीब 4:00 बजे अपने दोस्त निखिल पांडे के साथ सीपत क्षेत्र में चोरी, लूट करने के नियत से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया था | वह मोटरसाइकिल चला रहा था और पीछे उसका दोस्त निखिल पांडे बैठा था| देवरी नाला के पास एक साइकिल में एक लड़की पीछे कैरियर में बैग रखी जा रही थी की निखिल पांडे के द्वारा साइकिल में रखे बैग को छीन कर हम दोनों बिलासपुर भाग गए| बैग में एक मोबाइल मोटरोला कंपनी का, नकदी रकम ₹115 और कुछ कागजात थे जिसमें से पर्स व कागजात को रास्ते में फेंक दिया और मोबाइल व नकदी रकम को साथ में लेकर गए थे, इसमें से नगदी रकम निखिल रख लिया था और मोबाइल मेरे पास है | इसके अलावा अपने साथी निखिल पांडे के साथ मिलकर कई बार कई जगह से और भी मोबाइल चोरी किए हैं | आरोपी के पास से कुल 10 मोबाइल, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए होगी, बरामद किया गया | आरोपी द्वारा चोरी के दौरान उपयोग में लाया जाने वाला मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया| आरोपी द्वारा बताया गया कि उसका दोस्त निखिल पांडे चोरी के प्रकरण में अभी बिलासपुर जेल में है|

यह भी पढ़ें   मुंगेली: संभागायुक्त ने किया ग्राम लिम्हा में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का अवलोकन

आरोपी के खिलाफ धारा 41(1-4) जा. फौ. तथा धारा 379 भा. द. वि. के अंतर्गत भी कार्यवाही की गई है| आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत किया किया गया एवं माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को बिलासपुर जेल निरुद्ध किया गया|

इस कार्रवाई में एंटी साइबर क्राइम एवं कंट्रोल यूनिट बिलासपुर की टीम एवं थाना सीपत की ओर से सहायक उप निरीक्षक सेराफिन केरकेटा प्रधान आरक्षक महादेव खुटे, उमाशंकर राठौर एवं आरक्षक शरद साहू, विनोद केवट, रामकुमार बघेल की विशेष भूमिका रही|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   भूख हड़ताल पर बैठे हड़ताली पर मारपीट करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से रायपुर-सनतनगर के मध्य, दुर्ग-अमृतसर के मध्य एवं बिलासपुर एवं हडपसर (पुणे) के मध्य छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनों की सुविधा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के तीन जिलों के 210 आंगनबाड़ियों में लगाये जाएंगे स्टील के मेडिकल ग्रेड वॉटर स्टोरेज टैंक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending