Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: घर के बाहर खेल रही थी 2 साल की बच्ची, तभी आवारा कुत्ते उसे नोचने लगे… शरीर पर बने घाव

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के कोयला खदान क्षेत्र बाकीमोंगरा में 2 साल की बच्ची को कुत्तों ने बुरी तरह नोच डाला। घर के बाहर खेल रही बच्ची को कुत्तों ने अचानक ही नोचना शुरू कर दिया, कुत्ते बच्ची को इधर से उधर घसीटते रहे। बच्ची की चीख सुनकर घर में मौजूद मां दौड़ी तो अपनी बेटी की हालत देखकर दंग रह गई। उसने डंडे और पत्थरों से मारकर कुत्तों को भगाया और बच्ची की जान बचाई। बच्ची के शरीर पर ज्यादा जगहों पर कुत्तों के काटने के निशान उभर आए हैं। बच्ची को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बांकीमोंगरा निवासी अखिलेश साहू SECL के कर्मचारी हैं। उनकी एक ही बेटी है दो साल की वंशिका। बच्ची गुरुवार की सुबह घर के बाहर ही खेल रही थी। उसकी मां सीमा किचन में काम कर रही थी। इसी दौरान वंशिका के चीखने और रोने की आवाज सुनाई दी। सीमा को लगा कि शायद वंशिका गिर गई होगी, लेकिन जब वह दौड़कर बाहर निकली तो देखा कि दो आवारा कुत्ते बच्ची को नोच रहे थे। कुत्तों के इस भयावह रूप को देखकर वह डर गईं। लेकिन हिम्मत जुटाकर वहां पड़े पत्थरों और डंडे से कुत्तों को मारकर भगाने लगीं। इसके बाद भी बच्ची को दोनों कुत्ते नोचते रहे। किसी तरह सीमा ने वंशिका को कुत्तों के चंगुल से छीना और उसे लेकर घर के अंदर भागी। इसके बाद पति को इसकी जानकारी दी तब जाकर बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची के इलाज के लिए विशेष डॉक्टरों को देखरेख के लिए बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें   सड़क दुर्घटना में दम्पति, बेटे की मौत, बेटी घायल

आवारा कुत्तों के आतंक से लोग त्रस्त

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों का आतंक हर दिन बढ़ता जा रहा है। कुत्तों की संख्या बढ़ने लगी है, इस ओर नगर निगम को ध्यान देने की जरूरत है। लोगों का कहना है कि काफी लंबे समय से कुत्तों का बधिया करण बंद कर दिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोरोना काल में पैदा हुई बच्ची हर चीज को समझ रही सैनिटाइजर, लोग बोले- ये है कोविड का असर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : ग्राम नगपुरा के ग्रामीणों की सजगता से ट्रांसफार्मर चोरो को दबोचा गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   निरीक्षक संवर्ग के अधिकारियों की पदोन्नति और वेतनमान की विसंगति पर ध्यान देने की मांग
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending