छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ बंद के दौरान यहां खुली है शराब दुकान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा
रायपुर। उदयपुर हत्याकांड को लेकर आज छत्तीसगढ़ में प्रदेशव्यापी बंद का ऐलान किया गया है। इस दौरान आज प्रदेश के सभी जिलों में बंद का असर दिखाई दे रहा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रायपुर समेत प्रदेश भर में बंद का एलान किया है। इसे भारतीय जनता पार्टी और चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी अपना समर्थन दे दिया है। आज प्रदेशव्यापी बंद के दौरान राजधानी रायपुर में अन्य दुकानों समेत शराब दुकानें भी बंद रखने का ऐलान किया, लेकिन फिर भी शराब दुकानें खुली मिली।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकान में तोड़फोड़ की कोशिश
बता दें आज बंद के दौरान राजधानी रायपुर में बंद के दौरान शराब दुकान खुली पाई गई। इससे भड़के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकान में तोड़फोड़ की कोशिश भी की। मिली जानकारी के अनुसार कार्यकर्ताओं ने ग्रील और शटर तोड़ने की कोशिश की। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बसें, ऑटो, मेडिकल शॉप बंद से अलग
उदयपुर में हुई हिंसक घटना को लेकर अजा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में बंद का व्यापक असर दिख रहा है। विश्व हिंदू परिसर (विहिप) और भाजपा ने इसका समर्थन किया है। इसके अलावा चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी आज बंद का समर्थन किया। राजधानी की सभी छोटी-बड़ी दुकानें बंद है। बंद को लेकर विश्व हिंदू परिषद और भाजपा के नेता कार्यकर्ता सड़क ऊपर उतर आएं हैं। इस दौरान सभी कार्यकर्ता छोटी बड़ी खुलने वाली दुकानों को बंद करवा रहें हैं। जबकि बसें, ऑटो, मेडिकल शॉप पर बंद का कोई असर नहीं होगा। इन्हें प्रदेशव्यापी बंद से अलग रखा गया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: गोवर्धन पूजा पर रहेगा सामान्य अवकाश, शासन ने बदला पुराना आदेश
-
Uncategorized3 days agoछत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, बस्तर फाइटर्स आरक्षक के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा आवेदन
-
Uncategorized2 days agoदीपावली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा: कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, अमित शाह करेंगे राशि ट्रांसफर
-
Uncategorized5 days agoपीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को दी जीत की बधाई, कहा- ‘ग्लोबल साउथ’ की उन्नति के लिए मिलकर काम करेंगे
-
Uncategorized1 day agoAmit Shah in Hyderabad: राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- असली संसद में कभी PM नहीं बन पाएंगे
