Connect with us

छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चिकित्सा विभाग द्वारा प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया

Published

on

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चिकित्सा विभाग द्वारा प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक पुरस्कार समारोह का आयोजन आज दिनांक 15 जुलाई’ 2022 को किया गया । इस समारोह में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले चिकित्सा विभाग के 34 रेल कर्मियों एवं 06 अधिकारियों को पुरस्कार अवार्ड प्रदान किया गया। जिसमें  रायपुर मंडल सेए 09 कर्मचारीए नागपुर मंडल से 08 कर्मचारी एवं बिलासपुर से 09 कर्मचारियों को एवं  केंद्रीय चिकित्सालय से 10 एवं मुख्यालय से 04 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया । दो रनिंग शील्ड (1) उत्कृष्ट ARME पुरस्कार भिलाई, रायपुर को  एवं (2) उत्कृष्ट कॉलोनी पुरस्कार नागपुर मंडल को दिया गया । इसके अलावा प्रशंसा शील्ड सेंट जॉन एम्ब्युलेन्स ब्रिगेडए मुख्यालय को  उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए  पुरस्कृत किया गया ।  

               इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पी.के.सरदार, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक/द.पू.म.रे थे एवं इस अवसर पर उन्होंने पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया । 

       डॉ. पी.के.सरदार, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक/द.पू.म.रे ने अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि रेल चिकित्सा सेवा का दायित्व दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है एवं लोगों की अपेक्षाएं बढ़ रही है, कोरोनाकाल के समय में रेलवे चिकित्सालय अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी,  अतः हम सब को अपना कार्य अत्यंत लगन, मेहनत एवं ईमानदारी से एक टीम की भाँति एक जुट हो कर कार्य करना होगा । जिन अधिकारी, कर्मचारियों को पुरस्कार नहीं मिला है, उनका उन्होने आवाहन किया कि वे अधिक लगन एवं मेहनत से कार्य करें, जिससे अगले वर्ष उन्हें भी पुरस्कृत किया जा सकें । 


                इस अवसर पर डॉ. पी. के. सरदार  प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक बिलासपुर एवं अन्य सम्मानीय अधिकारी डॉ. सैयद अब्दुल्लाह नजमी,  चिकित्सा निदेशक केन्द्रीय चिकित्सालय बिलासपुर,  डॉ. बी पधान, अपर मुख्या चिकित्सा निदेशक/ बिलासपुर, डॉ. ए. के. दास, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रायपुर, डॉ. बी.   प्रभाकर राजू, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बिलासपुर एवं मुख्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे ।
                                                           ********
यह भी पढ़ें   CG: नीलगिरी, मैंथा, लेमनग्रास, खस की खुशबू बिखेरेगा ओटगन गौठान
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   लकड़ियों के अवैध परिवहन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पोर्न स्टार से जुड़े मामले में डोनाल्ड ट्रंप पर चलेगा मुकदमा, हो सकती है सजा!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मोटर सायकल चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा सरकण्डा पुलिस के हत्थे
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending