Connect with us

छत्तीसगढ़

नशीली दवाई बेचने वाले आरोपी चढ़े सरकंडा पुलिस के हत्थे, सघन अभियान चलाकर की गई कार्यवाही

Published

on

नाम आरोपीः- 1. विजय निषाद पिता राजू निषाद 21 साल साकिन चिंगराजपारा दुर्गा मंदिर सरकंडा

  1. माचो उर्फ नानू निषाद पिता बल्लू निषाद उम्र 22 साल साकिन अमरैया चौक चिंगराजपारा
  2. जयकिशोर साहू पिता शंभु लाल साहू उम्र 25 साल साकिन ग्राम भांडी थाना सीपत बिलासपुर छ.ग.

बिलासपुर| उपपुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देश परं अति०पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु एवं धरपकड करने निर्देश प्राप्त हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सी. एस. पी. ( सरकंडा ) स्नेहिल साहू के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम कुमार साहू के हमराह में सरकंडा पुलिस के द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें   अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी चढ़ा तोरवा पुलिस के हत्थे

इस अभियान के दौरान जरिये मुखबिर सूचना कि देवन चाल चिंगराजपारा के पास तीन लडके अवैध रूप से मादक कफ सिरप बेचने हेतु ग्राहक की तलाश की घूम रहे है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर निर्देशानुसार पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियो की घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया रेड कार्यवाही दौरान तीन लडको को पकड़ा गया जिनसे पूछताछ पर अपना नाम विजय निषाद, माचो उर्फ नानू निषाद , जयकिशोर साहू बताये जिनकी तलाशी दौरान आरोपी विजय निषाद के कब्जे से 59 नग कप सिरप, आरोपी माचो उर्फ नानू निषाद के कब्जे से 58 नग कफ सिरप तथा आरोपी जयकिशोर साहू के कब्जे से 60 नग कप सिरप जप्त किया गया है।

यह भी पढ़ें   7th pay commission, दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है 5% DA की सौगात

आरोपियो के विरूद्ध 21, 22 एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जाकर आरोपियों को गिरफतार किया गया है। जिन्हे न्यायालय पेश किया जावेगा। प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू, उनि. बी.आर. सिन्हा, उपनिरीक्षक एच. आर. यदु प्र.आर. अरविंद सिंह आरक्षक प्रमोद सिंह, देवसहाय जायसवाल, अविनाश कश्यप, सोनू पाल, राहुल सिंह की अहम भूमिका रही ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG : कस्टम मिलिंग के लिए लगभग शत्-प्रतिशत धान का उठाव
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बीजापुर : दण्डाधिकारी जांच हेतु 5 अप्रैल तक साक्ष्य आमंत्रित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 23 ट्रेनों के कैंसिल करने पर CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending