Connect with us

छत्तीसगढ़

अनियमित कर्मचारी 25 से 29 जुलाई को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे

Published

on


बिलासपुर| गोपाल प्रसाद साहू प्रांतीय संयोजक, ने बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा महगाई भत्ता, गृह भाडा तथा कांग्रेस पार्टी के जन घोषणा पत्र के बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 में किये गए वादे के अनुरूप अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी के नियमितीकरण एवं किसी भी अनियमित कर्मचारी की छटनी नहीं करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने की मांग के समर्थन में 25 से 29 जुलाई 2022 तक घोषित आन्दोलन कालम बंद-काम बंद हड़ताल में शामिल होंगें|
रवि गडपाले प्रांतीय अध्यक्ष कहा कि प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के 2 सूत्रीय मांग के समर्थन में छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ, श्री कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा आयोजित में आन्दोलन तथा निर्धारित कार्यक्रम यथा 25 से 28 जुलाई जिला/ब्लाक/तहसील में धरना प्रदर्शन, 29 जुलाई को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन, महारैली एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने में अपनी सहभागिता प्रमुखता से निभाएगा|

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने डॉ. गीतेश अमरोहित की पुस्तक ‘बासी‘ का किया विमोचन


भगवती शर्मा तिवारी, रीना दिल्लू, अजित नाविक, सूरज सिंह ठाकुर प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं संजय सोनी संगठन मंत्री, धर्मेन्द्र वैष्णव, तारकेश्वर साहू मिडिया प्रबंधक छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का 10 दिन में नियमितीकरण का वादा जो साढ़े 3 साल में भी पूरा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का वादा 1 साल बाद नियमितीकरण करेंगे, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। पिछले 3 साल में नियमितीकरण के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट पूरी नहीं हुई है। पिछले 3 साल में सरकार कर्मचारियों का डाटा इकट्ठा नहीं कर पाई है। पिछले तीन विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री द्वारा नियमितीकरण की बात स्वीकार की गई लेकिन वादा आज भी अधूरा है। आउटसोर्सिंग बंद नहीं हुआ। कर्मचारियों को मिलने वाला वेतन वृद्धि रोक दिया गया है। घोषणा पत्र में छटनी नहीं करने का वादा था लेकिन कई विभागों से छटनियां कर दी गई है। इससे अनियमित कर्मचारियों में भारी आक्रोश है|

यह भी पढ़ें   बीजापुर में प्रेशर बम विस्फोट में सीआरपीएफ जवान घायल


प्रेमप्रकाश गजेन्द्र प्रांतीय उपाध्यक्ष, श्रीकांत लास्कर, सचिव, देवी चंद्राकर संगठन मंत्री, सचिन शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष, सुदेश यादव, भूपेंद्र साहू, ने अवगत कराया की वर्तमान सरकार असंवेदनशीलता ने हमें आन्दोलन करने मजबूर कर रहे है एवं आपके माध्यम से समस्त अनियमित कर्मचारियों से अपील है कि निर्धारित प्रारूप में व्यक्तिगत रूप से 5 दिवस अवकाश लेकर आयोजित आन्दोलन में सम्मिलित होवें|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रेल्वे बंगाली स्कूल में निजात अभियान के तहत ली गई बैठक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने डॉ. गीतेश अमरोहित की पुस्तक ‘बासी‘ का किया विमोचन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पति बना हैवान: सो रही पत्नी पर पहले किया फावड़े से हमला, फिर गला दबाकर...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending