Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने दी भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में शुक्रवार से भारी बारिश हो रही है। वहीं शनिवार की दोपहर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे में राजनांदगांव, बालोद, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जाताई गई है। इधर राजधानी रायपुर में झड़ी सी लगी हुई है।

पिछले दो दिनों में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में जमकर पानी बरसा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी से अति भारी बरसात की चेतावनी भी जारी की है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों को जरूरी व्यवस्था कर लेने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग की शनिवार दोपहर जारी आरेंट अलर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे में राजनांदगांव, बालोद, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी बरसात की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इन स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। विभाग ने 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके मुताबिक कबीरधाम, बेमेतरा, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, कोण्डागांव, बस्तर, दंतवाड़ा और सुकमा जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बरसात और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रशासन से इन जिलों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh Budget 2024: ब्रीफकेस पर भारत माता और छत्तीसगढ महतारी की तस्वीर, क्या है सरकार का संदेश

चक्रीय चक्रवाती घेरा और प्रबल हुआ

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक चक्रीय चक्रवाती घेरा अन्दरूनी ओडिशा के ऊपर और ज्यादा प्रबल हो गया है। इसके कारण प्रदेश में सरगुजा संभाग को छोडकर शेष जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों, एसपी और नगरीय निकायों को सतर्क रहने के दिए निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा मोचन बल सहित प्रभावित जिलों के जिला पुलिस बल, होमगार्ड, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत विभाग, लोक निर्माण, खाद्य विभाग, नगरीय निकायों आदि के अधिकारियों को भी सचेत एवं सतर्क रहने को कहा है।

रायपुर जिले में उफने नदी-नाले

रायपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी खूब बारिश हुई है। राजधानी रायपुर में शनिवार की सुबह से दोपहर तक हुई बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति बन रही है। खारुन नदी और उसके सहायक नालों में बाढ़ जैसी स्थिति है। चिंगरी नाले का पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा है। रायपुर जिले में सबसे अधिक 27.4 मिमी बरसात माना में रिकॉर्ड हुआ है। अभनपुर में 17.3 मिमी, आरंग में 13.7 मिमी, रायपुर शहर में 8.5 मिमी और तिल्दा में 8.3 मिमी बरसात हो चुकी है।

यह भी पढ़ें   आज पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट

धमतरी-नगरी, कोरबा-करतला में भी भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को धमतरी जिले के नगरी में 91.7 मिमी और कोरबा के करतला में 94.6 मिमी बरसात दर्ज हुई है। वहीं बस्तर में 167 मिमी, लोहांडीगुड़ा में 84.2 मिमी, तोकापाल में 76.4 मिमी, बकावंड में 73 मिमी बरसात हुई है। दंतेवाड़ा में 116.5, बड़े बचेली में 132.2 मिमी और गीदम में 114.6 मिमी पानी बरस चुका है।

बीजापुर में 144.4 मिमी बरसात

शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक बीजापुर में सबसे भारी बरसात दर्ज हुई है। वहां एक दिन के सामान्य औसत से 484% अधिक पानी बरस चुका। बीजापुर में 144.4 मिमी बरसात दर्ज हुई है। वहीं भैरमगढ़ में यह 96 मिमी है। भोपालपट्‌टनम में 61.3 मिमी और उसूर में 32.4 मिमी पानी बरस चुका है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   आज पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में पूर्ण करने के दिए निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पलारी भाजपा मंडल अध्यक्ष नन्दकुमार वर्मा ने PM मोदी को दिया धन्यवाद, 18+ आयु वर्ग को मुफ्त वैक्सीन और राशन देने के फैसले को बताया सराहनीय
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending