Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: हावड़ा-साईंनगर शिरडी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन.. 17 से यात्री कर सकेंगे सफर की शुरुआत

Published

on

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। रेलवे ने यात्रियों की मांग और सुविधा का देखते हुए शिर्डी से हावड़ा स्पेशल ट्रेन का ऐलान कर दिया है। 17 जून से अब 2 फेरों के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलेगी।हावड़ा से प्रत्येक गुरुवार को ये ट्रेन रवाना होगी। वहीं शिर्डी से हर शनिवार को ये ट्रेन रवाना होगी।

02594 हावड़ा साईंनगर शिरडी स्पेशल ट्रेन हावड़ा से 17 और 24 जून को 14.35 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन 19.10 बजे साईंनगर शिरडी पहुंचेगी। वहीं 02593 साईंनगर शिरडी हावड़ा स्पेशल ट्रेन 19 और 26 जून को 14.10 बजे रवाना होगी, जो 19.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें   महान क्रिकेटर कपिल देव पहुंचे रायपुर

पांच सामान्य, आठ स्लीपर, दो एसी थ्री व एक एसी टू कोच के साथ चलने वाली यह ट्रेन हावड़ा से 14:15 बजे छूटकर 16:08 बजे खड़गपुर, 18:05 बजे टाटानगर, 19:00 बजे चक्रधरपुर, 20:30 बजे राउरकेला, 22:13 बजे झारसुगुड़ा और 01:15 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

15 मिनट ठहरने के बाद ट्रेन 01:15 बजे छूटकर 03:00 बजे रायपुर, 04:00 बजे दुर्ग, 05:56 बजे गोंदिया, 08:00 बजे नागपुर पहुंचकर अकोला, भुसावल, मनमाड़, कोपरगांव स्टेशन रुकते हुए 19:10 बजे सांईनगर शिर्डी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। शिर्डी से 14:10 बजे ट्रेन छूटेगी और 07:55 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। हावड़ा पहुंचने का समय 19:30 बजे निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने दिया इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हावड़ा-साईंनगर शिरडी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगड़ा होकर गुजरेगी और इन स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव गाड़ा समाज के प्रतिनिधिमंडल से मिले, गंधर्व महोत्सव का दिया आमंत्रण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जा जाएगी धान खरीदी की तारीख - सीएम भूपेश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ओडिशा का 800 कट्टा अवैध धान छत्तीसगढ़ में जब्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending