Connect with us

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चाम्पा : स्वामी आत्मानन्द स्कूलों में बढ़ेगी सुविधाएं, प्राचार्यों की मांग पर कलेक्टर ने जताई सहमति

Published

on

जांजगीर-चाम्पा| जिले के स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट विद्यालयों के प्राचार्यों ने स्कूल में अधोसंरचना से संबंधित अनेक कार्याें की मांग रखी है। स्कूल में अतिरिक्त भवन, शौचालय, कीचन, लैब भवन सहित बाऊण्ड्रीवॉल आदि के लिए मांग आने पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने निर्माण एजेंसियों को संबंधित स्कूलों में जाकर स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल के प्राचार्यों की बैठक लेकर कलेक्टर ने वहां की समस्याओं की जानकारी ली और कहा कि स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय योजना के रूप में शासन की जो मंशा है, वह धरातल पर नज़र आनी चाहिए। विद्यालय में गरीब वर्ग के विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। उन्हें गुण्वत्तापूर्ण शिक्षा मिले और सुविधाएं भी पर्याप्त हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। आप लोग वर्तमान में जो कमियां है, उसे दूर करने ईमानदारीपूर्वक कार्य करे और जिले में प्रदेश का सबसे बढ़िया स्वामी आत्मानन्द विद्यालय बनाए।

यह भी पढ़ें   चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ का छत्तीसगढ़ में दिख रहा असर


     कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदनी बाघ द्विवेदी को निर्देशित किया कि प्राचार्यों से समन्वय बनाकर विद्यालय में अधोसंरचना के कार्यों को गति दें। कलेक्टर ने स्कूल भवन निर्माण एजेंसियों पीडब्ल्यूडी, आरईएस, हाऊसिंग बोर्ड के अधिकारियों से पूर्व में किये गये कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्कूल को बेहतर से बेहतर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। स्कूल बेहतर होंगे और अच्छी शिक्षा मिलेगी तो यहाँ से निकलने वाले विद्यार्थी बेहतर भविष्य बना पायेंगे। देश का नाम रौशन करेंगे। स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय योजना एक बहुत ही महत्वपूर्ण और महत्वकांक्षी योजना है। इससे सभी को मन से जुड़कर कार्य करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 जिलों के SP बदले गए

कलेक्टर सिन्हा ने स्कूलों के आवश्यकताओं को ध्यान रखकर स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्कृष्ट लैब, आधुनिक स्तर का शौचालय, कमरे सहित अन्य जरुरतों पर ध्यान फोकस करने के निर्देश देते हुए कहा कि दिए गए राशि का सदुपयोग ईमानदारी के साथ किया जाना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों की कक्षाओं में प्राकृतिक हवाएं, रोशनी आ सकें, वेन्टीलेशन और एक्जास्ट हो ताकि पढ़ाई करते समय किसी को बैचेनी महसूस न हो। उन्होंने मच्छरों को रोकने खिड़कियों में जाली लगाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कुछ स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट विद्यालयों में अतिरिक्त फर्नीचरों को अन्य स्कूलों में पहुचाने के भी निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर ज्योति पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदनी बाघ द्विवेदी और प्राचार्य उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजभवन में किया पौधरोपण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कोण्डागांव : टाटामारी में टूरिस्ट इंफोर्मेशन सेंटर प्रारंभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 जिलों के SP बदले गए
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending